scriptरिटायरमेंट पार्टी के दौरान भिड़े दो पक्ष भिड़े, एक दर्जन से अधिक लोग घायल | fight in two groups in bharatpur: dispute in two groups: quarrel | Patrika News

रिटायरमेंट पार्टी के दौरान भिड़े दो पक्ष भिड़े, एक दर्जन से अधिक लोग घायल

locationभरतपुरPublished: Aug 01, 2019 01:56:29 am

Submitted by:

abdul bari

( dispute in two groups ) बताया जा रहा है कि शाम को डीजे के साथ वह गांव के मंदिर जा रहे थे। आरेाप है कि रास्ते में कुछ लोगों ने डीजे को लेकर आपत्ति जताई और विवाद हो गया। इन लोगों ने हमला कर दिया, जिस पर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों में जमकर झगड़ा हो गया और लाठी-डंडे चल गए।

नगर(भरतपुर).

समीपवर्ती गांव भानपुर में बुधवार शाम करीब छह बजे रिटायरमेंट के समारोह में बज रहे डीजे की आवाज को लेकर दो पक्षों में विवाद ( Dispute in Two groups ) हो गया। दोनों पक्षों में लाठी-भाटा जंग हो गई जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को नगर अस्पताल में भर्ती कराया है। इसमें सेवानिवृत कर्मचारी की हालत गंभीर होने पर उसे रैफर किया है।

सम्मान समारोह चल रहा था

झगड़े की सूचना पर पुलिस ( Bharatpur police ) मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। झगड़े के दौरान फायरिंग होने की भी सूचना है। गांव भानपुर निवासी जलदाय कर्मचारी चरण सिंह बुधवार को सेवानिवृत होने पर गांव में उनका सम्मान समारोह चल रहा था।

दोनों पक्ष आमने-सामने

बताया जा रहा है कि शाम को डीजे के साथ वह गांव के मंदिर जा रहे थे। आरेाप है कि रास्ते में कुछ लोगों ने डीजे को लेकर आपत्ति जताई और विवाद हो गया। इन लोगों ने हमला कर दिया, जिस पर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों में जमकर झगड़ा हो गया और लाठी-डंडे चल गए।

फिलहाल स्थिति काबू में…

घटना में सेवानिवृत कर्मचारी चरण सिंह समेत एक दर्जन लोग घायल हो गए। इन्हें नगर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चरण सिंह को रैफर कर दिया। उधर, थाना प्रभारी कैलाश मीणा ने बताया कि भानपुर गांव में दो पक्षों में झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और फिलहाल स्थिति काबू में है। झगड़े के दौरान हवाई फायर की सूचना है लेकिन अभी पुष्टि नहीं हुई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो