scriptभाजपा के पूर्व विधायक का पं.नेहरू पर विवादित बयान | Former BJP MLA's disputed statements on PN Nehru | Patrika News

भाजपा के पूर्व विधायक का पं.नेहरू पर विवादित बयान

locationभरतपुरPublished: Apr 21, 2019 11:02:24 pm

Submitted by:

rohit sharma

भाजपा के पूर्व विधायक विजय बंसल ने पूर्व प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरू पर विवादित बयान देते हुए उनके व्यक्तिगत जीवन पर छींटाकशी की।

bharatpur

bjp

भरतपुर. भाजपा के पूर्व विधायक विजय बंसल ने पूर्व प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरू पर विवादित बयान देते हुए उनके व्यक्तिगत जीवन पर छींटाकशी की। पूर्व विधायक ने साथ ही पाक अधिकृत कश्मीर के लिए पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद कश्मीर के भारत में विलय को लेकर काबालियों ने कश्मीर पर हमला कर कब्जा कर लिया। तत्कालीन रक्षामंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल ने पं.नेहरू से सेना भेजने की बात कही लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। अगर उस समय सेना भेज कर कार्रवाई की जाती तो आज देश में आतंकवाद की समस्या नहीं होती।

यह बात पूर्व विधायक ने एक होटल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कही। पत्रकारों के विवादित बयान पर पूर्व विधायक से वापस पूछा तो उन्होंने व्यक्तिगत बयान बताकर पल्लाझाड़ लिया। प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.जितेन्द्र सिंह भी मौजूद थे, उन्होंने इसको पूर्व विधायक का व्यक्तिगत बयान बताया। जिलाध्यक्ष ने भी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर व्यक्तिगत हमला किया और एक विदेशी युवती से उनके संबंध होना बताया। पूर्व विधायक ने रालोद से सरकार में मंत्री डॉ.सुभाष गर्ग की भूमिका पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यूपी में रालोद का सपा व बसपा से गठबंधन है जबकि प्रदेश में मंत्री डॉ.गर्ग बसपा उम्मीदवार की बजाय कांग्रेस प्रत्याशी का समर्थन कर रहे है। इस पर उन्होंने रालोद के अध्यक्ष से स्थिति स्पष्ट करने की बात कही।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो