script

फुल फिल्मी सीन…दरवाजे पर मांगा दहेज तो दुल्हन ने कहा अब खाली हाथ ही लौटेगी बारात

locationभरतपुरPublished: May 07, 2023 05:01:53 pm

अफरा-तफरी के कारण जयमाला की रस्म भी अदा नहीं हो सकी। बारातियों के बवाल को देख दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इंकार कर दिया। इसके बाद सर्व समाज की पंचायत बुलाई गई। करीब पांच घंटे तक चली पंचायत में दुल्हन के परिजनों ने दहेज सहित खर्च की करीब साढे 8 लाख रुपए का बिल पेश कर दिया।

फुल फिल्मी सीन...दरवाजे पर मांगा दहेज तो दुल्हन ने कहा अब खाली हाथ ही लौटेगी बारात

फुल फिल्मी सीन…दरवाजे पर मांगा दहेज तो दुल्हन ने कहा अब खाली हाथ ही लौटेगी बारात

भरतपुर. फिल्मों में होता था। बीती रात भरतपुर के कामां में हुआ। बारात लेकर लडक़ी वालों के दरवाजे पर पहुंचे लडक़े वालों ने मोटा दहेज मांग तो लिया लेकिन उनकी यह इच्छा पूरी नहीं हो सकी। साथ में लडक़ी ने जाने से मना कर दिया। बारात बिन दुल्हन लिए ही वापिस लौट गई।

भरतपुर के कामां में एक शादी समारोह के दौरान दहेज में सोने की चैन एवं अंगूठी नहीं मिलने पर जमकर बारातियों ने तांडव मचा दिया। जिसके बाद लडक़ी ने साथ जाने को मना कर दिया। मामले में करीब एक दर्जन महिला-पुरुषों को मामूली चोट आई तथा सामान में तोडफ़ोड़ कर दी। सूचना मिलते ही कामां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दो लोगों को हिरासत में भी लिया है। विवाद के चलते शादी संपन्न नहीं हो सकी।

कामां कस्बा के डंडा बहार शुक्रवार शाम को प्रवीण कुमार पुत्र विजय ङ्क्षसह निवासी अंबेडकर कॉलोनी सौंख तहसील कठूमर जिला अलवर बारात लेकर पहुंचे बारात की धूमधाम के साथ निकासी निकाली गई। इसके बाद बारात दरवाजे पर पहुंची तो सोने की चेन एवं अंगूठी नहीं मिलने पर नाराजगी जताते हुए महिलाओं के ऊपर बारातियों ने सामान फेंक दिया और मारपीट करने पर उतारू हो गए। लडक़ी पक्ष के लोगों ने काफी समझाइश की, लेकिन बाराती शराब के नशे में होने के चलते जमकर तांडव मचाते हुए तोडफ़ोड़ कर दी। जिसमें एक दर्जन के करीब महिला पुरुषों चोटिल हो गए। पुलिस ने भी काफी समझाइश की, लेकिन कोई सहमति नहीं बनने पर दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया तथा अन्य बाराती भाग जाने में सफल रहे।

मौजूदा लोगों की पंचायत बुलाई गई। इसमें दोनों पक्षों से वार्ता करने के बाद सहमति बनी थी। लडक़ी पक्ष लडक़े वाले का सामान लौटा देगा तथा लडक़ा पक्ष शादी में जो खर्चा है, उसे लडक़ी पक्ष को देगा। लडक़ा पक्ष मौजूदा लोगों को गुमराह करते रहे और कोई अपना स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए हैं।

करीब पांच घंटे तक चली पंचायत में दुल्हन के परिजनों ने दहेज सहित खर्च की करीब साढे 8 लाख रुपए का बिल पेश कर दिया। सर्व समाज की पंचायत के चुने हुए पंचों ने वर पक्ष के लोगों को 8:50 लाख रुपए चुकाने का फैसला सुना दिया।

ट्रेंडिंग वीडियो