scriptपंचतत्व में विलीन हुए डॉ. दिगंबर सिंह, सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से दी अश्रुपूर्ण विदाई | funeral of digamber singh in bharatpur | Patrika News

पंचतत्व में विलीन हुए डॉ. दिगंबर सिंह, सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से दी अश्रुपूर्ण विदाई

locationभरतपुरPublished: Oct 27, 2017 08:38:59 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

बीसूका उपाध्यक्ष एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ.दिगम्बर सिंह का शुक्रवार सुबह जयपुर के निजी अस्पताल में निधन हो गया।

funeral of digamber singh

funeral of digamber singh

भरतपुर। बीसूका उपाध्यक्ष एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ.दिगम्बर सिंह का शुक्रवार सुबह जयपुर के निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। उनके देहांत की खबर मिलते ही जिले में शोक की लहर छा गई। जयपुर से दोपहर में उनकी देह यहां गुलजार बाग स्थित उनके निज निवास पर पहुंची।
यहां मुख्यमंत्री तथा राज्य सरकार के आधा दर्जन से अधिक केबीनेट मंत्री, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनका अंतिम संस्कार जयपुर-आगरा हाइवे स्थित निजी नर्सिंग कॉलेज के पास हुआ। यहां उन्हें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने अश्रुपूर्ण विदाई दी। इस मौके पर पुलिस गार्ड ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑर्नर दिया। मुखाग्नि उनके पुत्र डॉ.शैलेष सिंह ने दी।
स्वाइन फ्लू के बाद दिगंबर सिंह की मौत, जनता कर रही सवाल- सेहत सुधारो सरकार

विधायक सिंह ने दी सांत्वना
राजनीति प्रतिद्वंदी रहे डीग-कुम्हेर विधायक विश्वेन्द्र सिंह बीसूका उपाध्यक्ष के निज निवास पर पहुंचे। यहां डॉ.सिंह की देह पहुंचने पर उन्होंने एम्बुलेंस से उतरवा कर घर के उद्यान में रखवाया। विधायक सिंह ने बीसूका उपाध्यक्ष के पुत्र डॉ.शैलेष सिंह को गले लगा सांत्वना दी। गौरतलब रहे कि बीसूका उपाध्यक्ष ने पिछले विधानसभा चुनाव में डीग-कुम्हेर से विश्वेन्द्र सिंह को पराजित किया था। हालांकि, विधानसभा के बाद में हुए चुनाव में विश्वेन्द्र सिंह ने बीसूका उपाध्यक्ष को हरा कर चुनाव में विजयी रहे।
जिंदादिली की मूरत थे डॉ. दिगंबर सिंह, नि:शुल्क इलाज के साथ-साथ मरीजों को देते थे आने-जाने का किराया

मुख्यमंत्री सहित कई मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि
बीसूका उपाध्यक्ष डॉ. सिंह को मुख्यमंत्री ने निज निवास पर पहुंच श्रद्धांजलि दी। वह दोपहर करीब 3.30 बजे हेलीकॉप्टर से भरतपुर पहुंची और वहां से सीधे डॉ.सिंह के निवास पर पहुंची। डॉ.सिंह को गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया, यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी, राजेन्द्र सिंह राठौर, हेम सिंह भड़ाना, खनिज मंत्री सुरेन्द्र सिंह टीटी, प्रभारी मंत्री कालीचरण सराफ, संसदीय सचिव ओम प्रकाश हुडला, विधायक एवं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्वेन्द्र सिंह, सांसद बहादुर सिंह कोली, राजाराम मील, विधायक घनश्याम तिवाड़ी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी आदि मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो