छह माह में दर्जनभर चोरियां, पुलिस अभी भी खाली हाथ शहर में पिछले छह सालों में सूने घरों में चोरी की दर्जनों घटनाएं हुई है। इनमें से एक घटना में भी पुलिस को चोरों को पकडऩे या माल बरामदगी में सफलता हाथ नहीं लगी है। अब तक लोग चोरी की वारदातों में करोड़ों रुपए का नुकसान झेल चुके हैं। खास बात यह भी है कि इन घटनाओं में चोरी का तरीका लगभग एक जैसा है। चोर रैकी कर सूने घरों को निशाना बनाते हैं।
पीडि़त गुहार लगाते थका...अब तक नहीं हुआ खुलासा चिकसाना थाना इलाके में तीन फरवरी को प्रकाशवीर पुत्र स्व. सुदर्शन सिंह निवासी 107 प्रगति सिटी ने फ्लैट से करीब 20 लाख रुपए की नकदी व आभूषण चोरी होने का मामला दर्ज कराया था। इसमें साढ़े चार तोला का मंगलसूत्र, दो तोला की जंजीर सोने की, एक कानों की झुमकी तीन तोला सोने की, कानों की वालिया तीन तोले की, पांच सोने की अंगूठी, चार सोने की चूड़ी चार तोला की व 10 लाख रुपए नकद चोरी हो गए थे। अभी तक पुलिस की ओर से इस घटना का खुलासा तक नहीं किया जा सका है। जबकि खुद पीडि़त पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाते-लगाते थक चुका है।