scriptरूपवास नगरपालिका में जितेंद्र गोयल बने निर्विरोध उपाध्यक्ष | Jitendra Goyal becomes unopposed vice chairman in Rupwas municipality | Patrika News

रूपवास नगरपालिका में जितेंद्र गोयल बने निर्विरोध उपाध्यक्ष

locationभरतपुरPublished: Nov 27, 2019 11:31:52 pm

Submitted by:

Meghshyam Parashar

रूपवास कस्बे में नगरपालिका के उप चेयरमैन को लेकर मात्र एक ही नामांकन दाखिल किए जाने पर जितेंद्र गोयल निर्विरोध उप चेयरमैन बन गए।

रूपवास नगरपालिका में जितेंद्र गोयल बने निर्विरोध उपाध्यक्ष

रूपवास नगरपालिका में जितेंद्र गोयल बने निर्विरोध उपाध्यक्ष

भरतपुर. रूपवास कस्बे में नगरपालिका के उप चेयरमैन को लेकर मात्र एक ही नामांकन दाखिल किए जाने पर जितेंद्र गोयल निर्विरोध उप चेयरमैन बन गए। जिस पर उपखंड अधिकारी कमलसिंह यादव ने उप चेयरमैन जीतेन्द्र को प्रमाण पत्र देते हुए पद व गोपनीयता के साथ स्वच्छता रखने की भी शपथ दिलाई। बुधवार को 11 बजे तक नामांकन दाखिल किए जाने के समय में नगरपालिका के वार्ड नंबर 10 के भाजपा पार्षद जितेंद्र गोयल ने अपना नामांकन निर्दलीय के रूप में दाखिल किया। उप चेयरमैन के लिए मात्र एक ही नामांकन दाखिल किए जाने पर 11 बजकर 30 मिनट तक फार्म का निरीक्षण किया गया। उसके पश्चात नामांकन फार्म सही होने पर जितेंद्र गोयल को निर्विरोध उप चेयरमैन घोषित कर दिया गया। उप चेयरमैन की प्रस्तावक वार्ड नंबर 4 की भाजपा पार्षद अंतिमा थी।

गिरीश बने डिप्टी मेयर


भरतपुर नगर निगम के मेयर के चुनाव में जहां भाजपा के आठ पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग की थी तो अब गुरुवार को हुए डिप्टी मेयर के चुनाव में यह आंकड़ा 14 तक पहुंच गया। ऐेस में कांग्रेस के गिरीश चौधरी 56 वोट लेकर 42 मतों के अंतर से विजयी घोषित हुए। जबकि भाजपा के डिप्टी मेयर के प्रत्याशी कलुआराम मीणा मात्र आठ वोट पर ही सिमट कर रह गए। रोचक बात यह भी रही कि खुद भाजपा नेताओं को भी क्रॉस वोटिंग का यह आंकड़ा सामने आने की उम्मीद नहीं थी। चूंकि पार्टी की ओर से व्हिप जारी करने के बाद भी दोनों ही चुनावों में खुद के पार्षदों ने खिलाफत कर दी। 65 में से 64 वोट डाले गए। कांग्रेस के गिरीश चौधरी को 56 व भाजपा के कलुआराम मीणा को आठ वोट मिले।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो