scriptबंदरों के हमले में छत से गिरा किशोर, गंभीर घायल | Kidnapped, severely injured by roof of attack by monkeys | Patrika News

बंदरों के हमले में छत से गिरा किशोर, गंभीर घायल

locationभरतपुरPublished: May 20, 2019 11:01:01 pm

Submitted by:

rohit sharma

शहर में आवारा गोवंश और बदरों के हमले के मामले थम नहीं रहे हैं। शहर में स्वर्णजयंती नगर कॉलोनी में एक किशोर बंदरों के हमले के कारण छत से गिर गया।

bharatpur

injured

भरतपुर. शहर में आवारा गोवंश और बदरों के हमले के मामले थम नहीं रहे हैं। शहर में स्वर्णजयंती नगर कॉलोनी में एक किशोर बंदरों के हमले के कारण छत से गिर गया। इससे उसके शरीर पर गंभीर चोट आई हैं। उसे जयपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत अब भी चिंताजनक बनी हुई है। हालांकि घटना दो दिन पहले की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार स्वर्णजयंती नगर में कौशल सैन उम्र 17 वर्ष पानी की टंकी को देखने के लिए छत पर गया हुआ था कि अचानक बंदरों ने हमला कर दिया। बंदरों से बचने के लिए जब वह भागने लगा तो पैर फिसलने से नीचे गिर गया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां निजी अस्पताल में भी हालत में सुधार नहीं होने पर उसे जयपुर के किसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। बताते हैं कि किशोर की रीढ़ ही हड्डी के अलावा कई जगह चोट लगी है। उल्लेखनीय है कि नगर निगम की ओर से शहर में बंदर पकडऩे का ठेका हर साल दिया जाता है, लेकिन बंदर पकडऩे में हर साल होने वाली गड़बड़ी के कारण इनकी संख्या कम नहीं होती है। ऐसे में इस गड़बड़ी का खामियाजा भी शहर की जनता को ही भुगतना पड़ रहा है। इधर, शहर में आवारा गौवंश के हमले में आए दिन लोग जान गंवा रहे हैं, लेकिन अफसर और जनप्रतिनिधि इन मौतों के बाद सबक तक नहीं ले सके हैं। यही कारण है कि आवारा गौवंश की समस्या कम होने के बजाय बढ़ती ही जा रही है। सोमवार को कृष्णा नगर स्थित पार्क में घूमने आ रहे एक वृद्ध पर आवारा गौवंश ने हमला कर दिया। इससे वृद्ध के पैर में फ्रैक्चर हो गया। जानकारी के अनुसार भगवानचंद शर्मा ए 21 कृष्णा नगर कॉलोनी लोधा रोड सुबह पार्क में घूमने जा रहे थे कि एक सांड ने हमला कर दिया। इससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। लोगों की सहायता से उनको अस्पताल पहुंचाया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो