scriptअस्त-व्यस्त हुआ जनजीवन… | Life is disturbed ... | Patrika News

अस्त-व्यस्त हुआ जनजीवन…

locationभरतपुरPublished: Jan 18, 2020 09:36:32 pm

Submitted by:

pramod verma

भरतपुर. मौसम के बिगड़ते रूप ने लोगों को सर्दी की जकड़ में लेकर कंपकंपाने पर मजबूर कर दिया।

अस्त-व्यस्त हुआ जनजीवन...

अस्त-व्यस्त हुआ जनजीवन…

भरतपुर. मौसम के बिगड़ते रूप ने लोगों को सर्दी की जकड़ में लेकर कंपकंपाने पर मजबूर कर दिया। बीती रात शुक्रवार को मौसम साफ था और हवा भी कम चली। इसलिए शनिवार सुबह जिले भर में घना कोहरा छाया रहा। वहीं कोहरा के साथ हल्की ओस की बूंदें भी पेड़-पौधों पर नजर आईं। लोगों को सुबह से शाम तक सूरज के दर्शन भी नहीं हुए।
इसके चलते लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। लोगों ने घर और बाहर अलाव जलाकर कोहरा और शीतलहर से कंपकंपा रही सर्दी से बचाव किया। सुबह आठ बजे तक कोहरा की स्थिति ऐसी थी कि लोगों का दस मीटर की दूरी पर देखना मुश्किल हो रहा था। वहीं वाहन भी हैडलाइट जलाकर धीरे-धीरे अपने गंतव्य तक पहुंचते देखे गए। अपने कार्यों से जा रहे लोगों को रास्ते में जहां भी अलाव दिखाई दिया तो उन्होंने हाथ-पैर गर्म कर बचाव किया। सबसे ज्यादा परेशानी छोटे स्कूली बच्चों को हुई, जो ठिठुरते हुए अपने स्कूलों तक पहुंचे।
रात को मौसम साफ और हवा कम चलने से शनिवार को न्यूनतम तापमान में 03 डिग्री की गिरावट रही, जो बीते शुक्रवार को 12 डिग्री था। वहीं दिन में कोहरा छाने से अधिकतम तापमान में 02 डिग्री की गिरावट रही, जो बीते दिन 16 डिग्री रहा। यह परिवर्तन पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से चल रही हवा के कारण हो रहा है। मौसम बदलाव से पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। इसका प्रभाव जिले में दिखाई दे रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि हवा नहीं चली तो रविवार को भी कोहरा का असर देखा जा सकता है। उन्होंने मौसम खुलने की भी संभावना जताई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो