मामले की जांच कर उच्चैन थाना पुलिस ने बताया कि सैदपुरा गांव निवासी साहब सिंह बीती रात रास्ते से गुजर रहा था, इसी दौरान वहां खड़े महेन्द्र सिंह और एक अन्य युवक से उसका विवाद हो गया। दोनो ने मिलकर साहब सिंह को लात—घूसों से बुरी तरह पीटा और साहब सिंह को अचेत समझकर भाग छूटे।
इस घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी तो पुलिस ने आरबीएम अस्पताल में साहब सिंह को भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने महेन्द्र और एक अन्य युवक पर हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मुख्य आरोपित महेन्द्र फरार है।
इस तारीख तक राजस्थान में मानसून की हो सकती है धमाकेदार एंट्री, इस रास्ते से हो सकता है प्रवेश
वहीं इधर… जोधपुर में हत्या कर फेंका शवजोधपुर में आज सवेरे बोम्बे मोटर्स चौराहे के पास स्थित दुकान के बाहर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सवेरे मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया ओर जांच शुरु की। मामले की जांच कर रही देव नगर थाना पुलिस ने बताया कि बोम्बे मोटर्स चौराहे के पास आज सवेरे एक युवक का शव पड़ा था। उसके शरीर पर चोट के निशान थे और चेहरे पर भी किसी धारदार हथियार से काटने के निशान थे। पुलिस का मानना है कि उसकी हत्या की गई और शव को यहां लाकर फेंक दिया गया। उसकी पहचान की कोशिश की जा रही है। आसपास के क्षेत्र में उसके बारे में पड़ताल की जा रही है।