भरतपुर

राजस्थान में यहां खूनी संघर्ष, लाठी-भाटों के साथ हुए कल्हाड़ी के वार, कई लोग घायल

www.patrika.com/rajasthan-news/

भरतपुरOct 16, 2018 / 01:36 pm

dinesh

सवाईमाधोपुर/बौंली। उपखंड क्षेत्र बौंली के ग्राम हथडोली में आज खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें कई लोग घायल हो गये। सभी घायलों को सीएचसी बौंली लाया गया। जहां से दो गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। अन्य सभी घायलों का सीएचसी बौंली मे ईलाज किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर दो पक्षों मे कहासुनी हो गयी। जिसके बाद दोनों पक्षो मे लाठी-भाटा व कुल्हाडिय़ों से हमले किए गए। जिसमें तीन महिलाओं सहित छह जने घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों द्वारा सभी घायलों को सीएचसी बौंली लाया गया। दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मामले की जानकारी पर बौंली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों के पर्चा बयान किए। घटना के बाद सीएचसी परिसर मे ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। पर्चा बयान लेकर बौंली थाना पुलिस मामले की जांच मे जुट गई है। परिजनों द्वारा उपचार मे संतुष्टि न होने पर सभी शेष घायलों को भी जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.