scriptसज गई मथुरा नगरी, आज जन्मेंगे कान्हां | Mathura city is decorated, Kanhan will be born today | Patrika News

सज गई मथुरा नगरी, आज जन्मेंगे कान्हां

locationभरतपुरPublished: Aug 23, 2019 10:59:14 pm

Submitted by:

pramod verma

मथुरा. मथुरा नगरी कृष्ण जन्मोत्सव के लिए सज गई है। जन्माष्टमी पर मथुरा आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को कान्हां के जन्मस्थान पर 16 कलाओं से जुड़ी लीलाओं के दर्शन होंगे।

सज गई मथुरा नगरी, आज जन्मेंगे कान्हां

सज गई मथुरा नगरी, आज जन्मेंगे कान्हां,सज गई मथुरा नगरी, आज जन्मेंगे कान्हां,सज गई मथुरा नगरी, आज जन्मेंगे कान्हां,सज गई मथुरा नगरी, आज जन्मेंगे कान्हां,सज गई मथुरा नगरी, आज जन्मेंगे कान्हां,सज गई मथुरा नगरी, आज जन्मेंगे कान्हां,सज गई मथुरा नगरी, आज जन्मेंगे कान्हां,सज गई मथुरा नगरी, आज जन्मेंगे कान्हां,सज गई मथुरा नगरी, आज जन्मेंगे कान्हां

मथुरा. मथुरा नगरी कृष्ण जन्मोत्सव के लिए सज गई है। जन्माष्टमी पर मथुरा आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को कान्हां के जन्मस्थान पर 16 कलाओं से जुड़ी लीलाओं के दर्शन होंगे। वहीं 24 अगस्त को रात बारह बजे कृष्ण के जन्मस्थान पर कान्हां का जन्म होगा। इसके अलावा कृष्ण की लीलाओं से सुसज्जित नगरी के वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर और मथुरा में बांके बिहारी जी मंदिर पर 23 अगस्त की रात बारह बजे कान्हां का जन्म हुआ। मंदिरों में उमड़ी भीड़ ने कृष्ण लला के दर्शन किए।
यह पहला मौका है जब श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां आ रहे हैं। इस बार मथुरा में कान्हा के जन्मोत्सव को तीन दिवसीय कार्यक्रम के रूप में मनाया जाएगा। सभी मंदिरों को सजाया जा रहा है और प्रवेश द्वार भी बन रहे हैं। ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने शहर के व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों को सजाने की अपील की है।
उनका कहना है कि व्यापारी और दुकानदार दीवाली की तरह ही अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बिजली की झालरों से सजाएं, जिससे मथुरा आने वाले कृष्ण भक्तों को मथुरा की चमक दिखाई दे। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों पर सजावट की है।
कृष्ण जन्माष्टमी से पूर्व ही प्रेम मंदिर रंगबिरंगी रोशनी से जगमगा रहा है। वहीं हजारों श्रद्धालु जन्माष्टमी से पूर्व लला के दर्शन के साथ ही रोशनी से नहाए। मंदिर को देखने के लिए उमड़ रहे हैं। मंदिर के मीडिया प्रभारी अजय त्रिपाठी ने बताया कि देश-विदेश से कृष्ण जन्मोत्सव मनाने के लिए प्रेम मंदिर में भक्त आ रहे हैं।
सुरक्षा के लिए पुलिस व प्रशासन की व्यवस्था चाक-चौबंद है। तीन दिन में करीब 20 लाख श्रद्धालुओं का मथुरा पहुचंने का अनुमान है। इसलिए 14 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं और जन्मभूमि को जाने वाले मार्गों पर एकल यातायात व्यवस्था की गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो