मतलब विधायक ही तय करेंगे ब्लॉक अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष
-जिलाध्यक्ष तय करने में ही ली जाएगी राय, कार्यकर्ता व पदाधिकारियों से भी जानेंगे हकीकत, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के महासचिव एवं विधायक जिले के कांग्रेस प्रभारी वेद प्रकाश सोलंकी भरतपुर आए

भरतपुर. आगामी कुछ दिनों के अंदर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा की जाएगी। इससे पहले कांग्रेस हाइकमान ने पदों पर नियुक्ति से पहले कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से राय जानने के लिए कसरत शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि ब्लॉक अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष की नियुक्ति में विधायकों की भी भूमिका मुख्य रहेगी। हालांकि कार्यकर्ता और पदाधिकारियों से भी संबंधित नामों पर चर्चा के बाद सहमति दी जाएगी। प्रयास रहेगा कि अब तक पद से वंचित रहे नए कार्यकर्ताओं को मौका दिया जाए। इधर, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के महासचिव एवं विधायक जिले के कांग्रेस प्रभारी वेद प्रकाश सोलंकी के स्थानीय सर्किट हाउस पर दोपहर ढाई बजे जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया।
इस मौके पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने प्रभारी सोलंकी का माल्यार्पण किया। स्वागत करने वालों में अभिजीत कुमार महापौर, उप महापौर गिरीश चौधरी, हिमांशू कटारा, निवर्तमान शहर अध्यक्ष संजय शुक्ला, धर्मेन्द्र शर्मा, डॉ. सुरेश यादव, निवर्तमान ब्लाक अध्यक्ष सेवर सतीश सोगरवाल, निवर्तन ब्लाक अध्यक्ष खोह भूपेन्द्र शर्मा, चुन्नी कप्तान, श्रीभगवान कटारा, हेमेन्द्र चीकू, विभूती राम अम्बेश, विजय सिंह नदबई, योगेश सिंघल, रिक्की सिंह, बबीता शर्मा, श्याम सिंह गुर्जर, यदुनाथ दारापुरिया, जगदीश बंजी, प्रेमचंद शर्मा, अभिषेक तिवारी, सुरेश पदयात्री, दामोदर डागुर, कश्मीरा देवी, रमेश पाठक, विशाल तिवारी, अशोक लवानियां, येागेश उपमन, देवेन्द्र गूजर एडवोकेट आदि उपस्थित थे।
राय जानकर हाइकमान को बताएंगे
प्रदेश कांग्रेस के महासचिव व जिले के कांग्रेस प्रभारी वेद प्रकाश सोलंकी ने कहा कि वह कांग्रेस संगठन का एनएसयूआई से लेकर युवक कांग्रेस और कांग्रेस संगठन में रहे हैं। कार्यकर्ताओं के मान और सम्मान को ध्यान में रखने के लिए प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने यह उत्तरदायित्व सौंपा है। जिले के ब्लाक स्तर तक हर कांग्रेसजन से कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिए विचार विमर्श करूंगा और कांग्रेस संगठन के कार्यकर्ता जो जमीन से जुड़े हुए हैं। उनको संगठन में राजनैतिक नियुक्तियों के लिए जो मुझे जानकारी होगी, उस सबको प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व में सीधा पहुंचाएंगे। संगठन की मजबूती के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा।
अब पाइए अपने शहर ( Bharatpur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज