scriptखान ढहने की भनक तक खनिज विभाग को नहीं लगी, मशीन दबी | Mineral department did not even realize the mine collapse | Patrika News

खान ढहने की भनक तक खनिज विभाग को नहीं लगी, मशीन दबी

locationभरतपुरPublished: Aug 06, 2020 09:02:29 pm

Submitted by:

rohit sharma

पहाड़ी थाना क्षेत्र में गंगोरा में खान ढह जाने की सूचना खनिज विभाग व स्थानीय प्रशासन को बाइस घंटे बाद भी नहीं मिल सकी है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसा वैध या अवैध खान में हुआ है।

खान ढहने की भनक तक खनिज विभाग को नहीं लगी, मशीन दबी

खान ढहने की भनक तक खनिज विभाग को नहीं लगी, मशीन दबी

भरतपुर. पहाड़ी थाना क्षेत्र में गंगोरा में खान ढह जाने की सूचना खनिज विभाग व स्थानीय प्रशासन को बाइस घंटे बाद भी नहीं मिल सकी है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसा वैध या अवैध खान में हुआ है। खनन से जुड़े लोगों का कहना है कि गंगोरा में अवैध रूप से खनन का कारोबार हो रहा है। रात्रि को एक क्रशर के समीप कथित अवैध रूप से खान संचालित थी। देर रात्रि खनन करते समय खान ढह गई है। जिसमें बिहार के मजदूर काम करते थे। जनहानि की जानकारी नहीं है। मजेदार बात यह है कि खान ढहने की जानकारी खनिज विभाग के तैनात फोरमैन तक को २२ घंटे गुजरने के बाद भी नहीं मालूम हो सकी है। वही पुलिस ने अपने स्तर से जानकारी की तो बताया कि रात्रि में खान ढहने की घटना हुई है। जिसमें पोकलीन मशीन दब गई। हालांकि, खान के अवैध व वैध होने की जानकारी नहीं हो पाई है। खनिज विभाग के एमई तेजपाल गुप्ता ने बताया कि सूचना मिली हेै कि राव क्रशर के समीप कोई खान ढह गई है। उसमें मशीन दबने की सूचना है। जन हानि का कोई समाचार नहीं है। मामले की जानकारी की जा रही है।

झगड़े में चाकू लगने से युवक घायल

भरतपुर शहर के मछली मोहल्ला में बुधवार रात झगड़े में चाकू लगने से एक युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मछली मोहल्ला निवासी तयूब खां पुत्र अयूब खां व रहमान पुत्र रहीम खान में दोपहर में कबाड़े को लेकर झगड़ा हो गया था। उस वक्त मामला शांत हो गया। घायल इरफान ने बताया कि झगड़े को लेकर तयूब रात में घर पर आया और बड़े भाई रहमान से उलझ गया। आरोप है कि इस दौरान चाकू मारने पर वह बचाते समय बीच में आ गया, जिसमें चाकू लगने से वह घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। परिजनों ने रात में पुलिस को सूचना दी। हालांकि, मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। थाना प्रभारी राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि घटना के संबंध में रिपोर्ट नहीं मिली है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो