scriptमेयर बोले: राज्यमंत्री नगर निगम के कार्य में बेवजह कर रहे दखलंदाजी | Minister of State is doing reckless interference in municipal work | Patrika News

मेयर बोले: राज्यमंत्री नगर निगम के कार्य में बेवजह कर रहे दखलंदाजी

locationभरतपुरPublished: Aug 23, 2019 11:08:33 am

Submitted by:

rohit sharma

नगर निगम मेयर शिव सिंह भोंट ने तकनीकी शिक्षा एवं चिकित्सा राज्यमंत्री डॉ.सुभाष गर्ग पर निगम में कार्यों में बेवजह दखलंदाजी करने और निरीक्षण के नाम अधिकारी व कर्मचारियों को परेशान करने का आरोप लगाया है।

bharatpur

mayor shiv singh

भरतपुर. नगर निगम मेयर शिव सिंह भोंट ने तकनीकी शिक्षा एवं चिकित्सा राज्यमंत्री डॉ.सुभाष गर्ग पर निगम में कार्यों में बेवजह दखलंदाजी करने और निरीक्षण के नाम अधिकारी व कर्मचारियों को परेशान करने का आरोप लगाया है। मेयर ने कहा कि राज्यमंत्री हर बार केवल नगर निगम के कार्यों की जांच व निरीक्षण करते हैं लेकिन कभी दूसरी स्वायत्तशासी संस्था यूआईटी और पीडब्ल्यूडी के कार्यों की कभी जांच नहीं की। उन्होंने मंत्री को घेरते हुए कहा कि वह अपने विभाग चिकित्सा व शिक्षा विभाग की सुध ले, जहां हालत ज्यादा गंभीर है। जिला अस्पताल में लाइट गुल होने से आएदिन मरीज व उनके परिजन परेशान हो रहे हैं लेकिन उनका उस ओर कोई ध्यान नहीं है। यह बात उन्होंने गुरुवार को कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कही। उधर, मंत्री डॉ.गर्ग ने कहा कि वह शहर के विकास की सोच रखते हैं और इसके लिए प्रयासरत रहेंगे।

मेयर भोंट ने कहा कि नगर निगम पर पूरे शहर की जिम्मेदारी है वह और उनके अधिकारी व कर्मचारी पूरी लगने के साथ कार्य कर रहे हैं। कोई भी आम नागरिक उन्हें समस्या बताता है तो उसका निस्तारण करने का हरसंभव प्रयास रहता है। उन्होंने कहा कि मंत्री झूठी वाहवाही लेने के लिए नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारियों को निर्देश दे रहे हैं। लेकिन उन निर्देशों की पालना के लिए कभी सरकार से फण्ड की कोई व्यवस्था नहीं कराई। उन्होंने कहा कि वह राज्य सरकार से कृषि भूमि पर बसी कॉलोनियों में नगर निगम से कार्य कराने के लिए स्वीकृति दिलवाए, जिससे आमजन को राहत मिल सके। गौतलब रहे कि राज्यमंत्री डॉ.गर्ग ने बुधवार को शहर की सफाई व्यवस्था का आकस्मिक दौरा किया, जिसमें नगर निगम अधिकारियों को उन्होंने जमकर लताड़ लगाई। तीन कर्मचारियों निलम्बित करने के निर्देश दिए, जिस पर मेयर ने कहा कि कर्मचारी सही कार्य कर रहे हैं, निलम्बन जैसी कोई बात ही नहीं है। उधर, राज्यमंत्री डॉ.गर्ग ने फोन पर वार्ता में कहा कि वह विकास की सोच रखते हैं। वह क्षेत्रीय विधायक और मंत्री हैं। उन पर शहर के विकास और उसके सौन्दर्यीकरण की जिम्मेदारी है। जिसके लिए वह हमेशा प्रयासरत रहेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो