गांव घघवाड़ी स्थित अमरूका मार्ग के पास करीब दो सौ मीटर दूर सरसों के खेत में शव मिलने पर सुबह ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। मृतका की पहचान आठ दिन पहले लापता हुई बालिका परवीना (8) पुत्री नवाब उर्फ नब्बा के रूप में हुई। जिस खेत में शव मिला, वहां से कुछ दूरी पर बालिका के तीन चाचा रहते हैं। मृतका का घर गांव के अंदर है। गौरतलब रहे कि बालिका परवीना गत 27 जनवरी को कैथवाडा कस्बे में लगने वाले हाट बाजार गई थी। उसके बाद बालिका का कोई पता नहीं चला। बाद में बालिका के पिता ने थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया था।
शव से छेड़छाड़, एक कान नहीं मिला
जांच करने पर शव का एक कान नहीं था और दूसरा कटा मिला। पुलिस ने रात के समय शव जानवरों के कान काटने की आशंका जताई है। कुछ दूरी पर मृतका का कुण्डल भी पड़ा मिला है।
जांच करने पर शव का एक कान नहीं था और दूसरा कटा मिला। पुलिस ने रात के समय शव जानवरों के कान काटने की आशंका जताई है। कुछ दूरी पर मृतका का कुण्डल भी पड़ा मिला है।
बालिका की कपड़े से गला घोंट कर हत्या की गई है। प्रारम्भिक जांच में बलात्कार की जानकारी नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।
– महेश मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, डीग
– महेश मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, डीग