scriptNew Year started from Saturday | 11 साल बाद शनिवार से होगी नए साल की शुरुआत | Patrika News

11 साल बाद शनिवार से होगी नए साल की शुरुआत

locationभरतपुरPublished: Dec 31, 2021 07:53:39 pm

Submitted by:

Meghshyam Parashar

-100 साल में 15वीं बार हुआ ऐसा

11 साल बाद शनिवार से होगी नए साल की शुरुआत
11 साल बाद शनिवार से होगी नए साल की शुरुआत
भरतपुर. साल 2022 अब इतिहास बन गया है। आने वाला साल ज्योतिष के हिसाब से ठीक माना जा रहा है। कारण नए साल की शुरुआत केदार योग में हो रही है। केदार योग ज्योति में सर्वोत्तम माना गया है। न्याय के देवता शनि का नए साल 2022 में जबरदस्त प्रभाव रहेगा। इसकी तीन वजह हैं। पहली एक जनवरी को नए साल की शुरुआत शनिवार के दिन होगी। दूसरा संयोग दो अप्रेल को विक्रम नव संवतसर 2079 का शुभारंभ भी शनिवार को होगा। तीसरा शनिदेव अभी अपने स्वामित्व वाली मकर राशि में हैं और अगले वर्ष 29 अप्रेल को वे कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, उसके स्वामी भी वे ही हैं। अभी चल रहे विक्रम संवत्सर 2078 का राजा मंगल है, जबकि अगले नव संवत्सर के राजा शनि व मंत्री बृहस्पति (गुरु) होंगे। खास बात यह है कि 100 साल में 15वीं बार और 10 साल में दूसरी बार नए साल की शुरुआत शनिवार को होगी। इससे पहले वर्ष 1921, 27, 38, 44, 49, 55, 66, 72, 77, 83, 94, 2000, 2005, 2011 में भी नए साल की शुरुआत शनिवार से ही हुई थी।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.