भरतपुर

अब तीर्थयात्रा में जाएंगे वरिष्ठजन, लॉटरी से चयन

भरतपुर. देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना के तहत जिले से 304 तीर्थयात्रियों का चयन धार्मिक स्थानों पर भगवान के दर्शन कराने के उद्देश्य से लॉटरी के माध्यम किया गया है।

भरतपुरAug 09, 2019 / 10:59 pm

pramod verma

bharatpur

भरतपुर. देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना के तहत जिले से 304 तीर्थयात्रियों का चयन धार्मिक स्थानों पर भगवान के दर्शन कराने के उद्देश्य से लॉटरी के माध्यम किया गया है। लॉटरी प्रक्रिया कलक्ट्रेट में अटल सेवा केंद्र पर जिला परिषद के मुुख्य कार्यकारी अधिकारी बीएल रमण की अध्यक्षता में जिला स्तरीय प्रबन्ध समिति ने शुक्रवार को निकाली। ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया में 145 वरिष्ठ नागरिक रेल से और 159 तीर्थयात्री हवाई जहाज से धार्मिक स्थलों पर दर्शन करने के लिए चयनित किया गया।
गौरतलब है कि भरतपुर संभाग के 8 हजार 706 बुजुर्गों ने तीर्थयात्रा के लिए 04 हजार 947 ऑनलाइन आवेदन किए थे। इसमें भरतपुर जिले से 03 हजार 367 वृद्धों ने 01 हजार 929 आवेदन किए। इनमें रेल व हवाई जहाज से यात्रा करने वाले शामिल थे। लॉटरी प्रक्रिया जयपुर में पोर्टल से लिंक थी। इसके तहत भरतपुर जिले से 304 तीर्थ यात्रियों का चयन किया गया।
देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गौरव सोनी ने बताया कि इस लॉटरी में जिले के निर्धारित कोटा के अनुसार 145 वरिष्ठ नागरिकों का चयन हवाई जहाज से यात्रा के लिए और 159 यात्रियों का चयन विशेष रेलगाड़ी से तीर्थ स्थलों की यात्रा पर रवाना करने के लिए हुआ है। यात्रियों की मुख्य सूची के साथ-साथ आरक्षित सूची भी लॉटरी से निकाली गई। आरक्षित सूचियां विभाग की वेबसाईट पर प्रदर्शित की जाएगी।
साथ ही कलक्टे्रट के नोटिस बोर्ड एवं कार्यालय सहायक आयुक्त देवस्थान विभाग के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएंगी। उन्होंने बताया कि यात्राएं वर्षभर चलेंगी। अब विभाग रेलवे व हवाई जहाज प्रशासन से बातचीत कर तीर्थयात्रियों को भेजने का समय निर्धारित करेगा। जैसे-जैसे तारीख मिलती जाएंगी। वैसे ही फोन कॉल व मैसेज से इन्हें सूचित कर दिया जाएगा।

Home / Bharatpur / अब तीर्थयात्रा में जाएंगे वरिष्ठजन, लॉटरी से चयन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.