scriptवरिष्ठ कांग्रेसी बोली…विधायक व मंत्रियों की जगह कार्यकर्ताओं की सुनी जाए बात, तभी संगठन के चुनाव सही | Only then the choice of organization is correct | Patrika News

वरिष्ठ कांग्रेसी बोली…विधायक व मंत्रियों की जगह कार्यकर्ताओं की सुनी जाए बात, तभी संगठन के चुनाव सही

locationभरतपुरPublished: May 29, 2022 07:43:08 am

Submitted by:

Meghshyam Parashar

-संगठन के चुनाव से ज्यादा आगामी विधानसभा चुनाव पर रायशुमारी-जिला कांग्रेस, शहर व सेवर ब्लॉक की संयुक्त बैठक, डीआरओ आरती भगोरिया ने जानी राय

वरिष्ठ कांग्रेसी बोली...विधायक व मंत्रियों की जगह कार्यकर्ताओं की सुनी जाए बात, तभी संगठन के चुनाव सही

वरिष्ठ कांग्रेसी बोली…विधायक व मंत्रियों की जगह कार्यकर्ताओं की सुनी जाए बात, तभी संगठन के चुनाव सही

भरतपुर . जिला कांग्रेस, शहर ब्लॉक कांग्रेस एवं सेवर ब्लॉक कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को एक कृषि फार्म हाउस मथुरा रोड त्योंगा में कांग्रेस संगठन के चुनाव पर चर्चा के लिए दोपहर में बैठक हुई। अध्यक्षता निवर्तमान जिलाध्यक्ष शेरसिंह सूपा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में जिला निर्वाचन अधिकारी कांग्रेस (डीआरओ) आरती भगोरिया ने शिरकत की।
शहर कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष संजय शुक्ला ने जिला निर्वाचन अधिकारी भगोरिया, निवर्तमान जिलाध्यक्ष शेर सिंह सूपा एवं भरतपुर ब्लॉक के निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र शर्मा का स्वागत कर संगठन के बारे में जानकारी दी। सेवर ब्लॉक अध्यक्ष सतीश सोगरवाल ने डीआरओ भगोरिया, सेवर ब्लॉक के निर्वाचन अधिकारी नवीन सीलू एवं अन्य अतिथियों का स्वागत कर सेवर कांग्रेस संगठन के बारे में बताया। भरतपुर के बीआरओ राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि हम निष्पक्ष जमीन से जुड़े सक्रिय कांग्रेसजनों के विचारों को ध्यान में रखते हुए विस्तृत रिपोर्ट निष्पक्ष देंगे, ताकि भरतपुर कांग्रेस संगठन सशक्त और मजबूत बन सके। साथ ही आगे आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों में कांग्रेस का कार्यकर्ता मुस्तैदी से एकजुट होकर विजय दिलाने में सक्षम हो सके। इसी प्रकार सेवर ब्लॉक के बीआरओ नवीन सिलू ने कहा कि निष्पक्ष एवं निष्ठावान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मौका मिलेगा और संगठन की मजबूती के लिए हम सभी कांग्रेसजनों से उनकी राय लेकर ही अग्रिम रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। कांग्रेस की जिला निर्वाचन अधिकारी आरती भगोरिया ने कहा कि मैंने पिछले तीन दिनों में कांग्रेसियों से मिलकर उनकी राय जानी है। संगठन को और अधिक मजबूती के लिए निष्ठावान कांग्रेसियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही उनकी भावनाओं को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी वरिष्ठ कांग्रेसजन से विचार-विमर्श कर आम सहमति से न्याय संगत फैसला किया जाएगा। इस अवसर पर कामां बीआरओ दानिस खान, पहाड़ी बीआओ इकरामुददीन, नगर निगम के महापौर अभिजीत कुमार, उपमहापौर गिरीश चौधरी, आदित्यराज शर्मा, राजीव कुम्हेर, सौरभ सोलंकी, विनीतपाल सिंह, हेमेन्द्र चीकू, दिगम्बर भीकरवाल, ओमप्रकाश हथैनी, देवेन्द्र गुर्जर, अशोक लवानियां, नरेश लवानियां, महेश मदेरणा, सुभाष पंडित, श्याम सिंह, योगेश सिंघल, प्रेमचंद शर्मा, सुभाष घई, राजेश वाल्मीकि, अंकुर सोनी, सुनील यादव, पंकज तंवर, राजू शर्मा, शहीद खान, शशि लवानियां एवं योगेश उपमन आदि मौजूद रहे। नगर निगम के उप महापौर गिरीश चौधरी ने आभार जताया। संचालन श्रीभगवान कटारा ने किया।
बड़ा सवाल…वरिष्ठ कांग्रेसियों में अब भी संशय

भले ही कांग्रेस की ओर से जिलाध्यक्ष व जिले के 14 ब्लॉक अध्यक्षों का चुनाव कराया जाना है, लेकिन ज्यादातर वरिष्ठ कांग्रेसियों में अब भी प्रक्रिया को लेकर संशय बना हुआ है। नाम न छापने की शर्त पर कुछ वरिष्ठ कांग्रेसियों ने बताया कि अब तक कई बार ऐसा हुआ है कि भले ही पीसीसी की ओर से चुनाव अधिकारी नियुक्त किया जाता है, लेकिन ऐनवक्त पर निर्णय भावनाओं के अनुसार नहीं आता है। इससे कार्यकर्ताओं में निराशा होती है। इसके अलावा सबसे बड़ी बात यह है कि अगर वर्तमान मंत्री व विधायकों की राय जानी जाती है तो अपने खास को ही तवज्जो देंगे। इससे कार्यकर्ताओं में अब भी कांग्रेस के चुनाव को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8b6rk1
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो