नौ विषयों में प्रथम आने पर पंचायत राज संस्थानों को मिलेगा पुरस्कार
भरतपुरPublished: Sep 27, 2022 08:22:49 pm
-पुनर्रूत्थान राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार वर्ष 2023: श्रेष्ठ पंचायत को मिलेंगे पांच करोड़


नौ विषयों में प्रथम आने पर पंचायत राज संस्थानों को मिलेगा पुरस्कार
भरतपुर. केन्द्र सरकार के पंचायती राज मंत्रालय ने प्रतिवर्ष दिए जाने राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार का पुनर्रूत्थान किया है। केन्द्र सरकार हर क्षेत्र में अव्वल आने वाली पंचायत को पांच करोड़ रुपए देगी। वर्ष 2023 में दिए जाने वाले राष्ट्रीय स्वायत पुरस्कार को लेकर नौ विषयों की प्रश्नावलियां तैयार की गई है। इसे पंचायत अवार्ड पोर्टल के माध्यम से 10 सितम्बर से 20 अक्टूबर तक भरा जाएगा। देश भर में प्रथम तीन ग्राम पंचायत को, तीन पंचायत समिति को एवं तीन जिला परिषद को दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार दिया जाएगा। सभी विषयों के औसत अंकों के आधार पर देशभर में प्रथम आने वाली तीन ग्राम पंचायत, तीन पंचायत समिति को एवं तीन जिला परिषद को नानाजी देशमुख सर्वोत्तम पंचायत सतत विकास पुरस्कार व अन्य विशेष पुरस्कार दिए जाएंगे। सभी ग्राम पंचायतों को इस पुरस्कार में आवेदन करना अनिवार्य है। इसी आधार पर गेप सर्वे से ग्राम पंचायत, ब्लॉक पंचायत एवं जिला पंचायत विकास योजना तैयार होगी।