script

दो दिन पहले अचानक अस्पताल से मरीज लापता, अब शव मिला

locationभरतपुरPublished: Jul 06, 2022 01:06:59 pm

Submitted by:

Meghshyam Parashar

-उच्चैन निवासी था मरीज, सारस चौराहे के पास मिला शव

दो दिन पहले अचानक अस्पताल से मरीज लापता, अब शव मिला

दो दिन पहले अचानक अस्पताल से मरीज लापता, अब शव मिला

भरतपुर. जिले के उच्चैन थाना इलाके के निवासी एक लापता मरीज का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने इसको लेकर आरबीएम अस्पताल में हंगामा कर दिया। पुलिस ने समझाइश कर मामला शांत कराया। मृतक दो दिन पहले ही आरबीएम अस्पताल से लापता हो गया था।
जानकारी के अनुसार शशि कपूर पुत्र विजय सिंह (39) निवासी उच्चैन आरबीएम अस्पताल की चौथी मंजिल पर बीमार होने के कारण भर्ती थी। चार जुलाई को रात को उसके परिजन भोजन करने के लिए गए थे। वापस आकर भतीजा मनीष कुमार व भाई प्रेमसिंह ने इंदिरा रसोई से खाना खाने के बाद आकर देखा तो मरीज वहां बैड पर नहीं था। अस्पताल कर्मियों से पूछा तो वो भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। रात 11 बजे तक सभी जगह तलाश करने के बाद उसका पता नहीं चल सका। पांच जुलाई को मथुरा गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जहां पुलिसकर्मियों ने पूछा तो उन्होंने बताया कि एक लावारिस शव मिला है। जब उसे दिखाया तो वह लापता मरीज ही निकला। सारस चौराहे के पास चौधरी हॉस्पिटल के पास एक शव मिला है। शव की शिनाख्त नहीं हुई थी। इसको लेकर पहचान कर ली गई। जहां यह बात सामने आई कि शव को 108 एंबुलेंस छोड़कर गई है। इस पर परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि हो सकता है कि मृतक की हत्या की गई हो। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को समझा कर मामला शांत कराया।
पिछले कुछ समय से चल रहा था बीमार

मृतक पिछले कुछ समय से बीमार चल रहा था। इसी कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का कहना है कि अभी तक यह रहस्य बना हुआ है कि आखिर मरीज बीमार होने के कारण खुद ही अस्पताल से छोड़कर क्यों चला गया। पुलिस का मानना है कि मृतक बीमार था और 2018 में मृतक का एक्सीडेंट हो गया था। वह तभी से बीमार चल रहा था। चार जुलाई को वह बीमार होने पर भर्ती कराया था। छह जुलाई को सुबह ही उसके शव के बारे में पुलिस को जानकारी हुई।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8c9yk1
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8c9yjy

ट्रेंडिंग वीडियो