scriptक्रीडा शुल्क की रसीद दिखाने पर ही दिए जाएंगे प्रश्न पत्र | Question papers will be given only after showing the receipt | Patrika News

क्रीडा शुल्क की रसीद दिखाने पर ही दिए जाएंगे प्रश्न पत्र

locationभरतपुरPublished: Dec 07, 2021 10:57:07 am

Submitted by:

Meghshyam Parashar

-अद्र्धवार्षिक परीक्षा कार्यक्रम घोषित

क्रीडा शुल्क की रसीद दिखाने पर ही दिए जाएंगे प्रश्न पत्र

क्रीडा शुल्क की रसीद दिखाने पर ही दिए जाएंगे प्रश्न पत्र

भरतपुर. जिला समान परीक्षा योजना के तहत माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों की अद्र्धवार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय प्रेमसिंह कुंतल ने बताया कि 10 दिसंबर को प्रश्न पत्रों का वितरण समाज परीक्षा केंद्र मास्टर आदित्येंद्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक किया जाएगा। प्रश्न पत्रों की सुरक्षा का उत्तरदायित्व संबंधित संस्था प्रधान का होगा। निजी विद्यालय अपने कलस्टर विद्यालय से परीक्षा प्रारंभ होने से आधा घंटे पूर्व प्रतिदिन प्रश्न पत्र प्राप्त करेंगे। कलस्टर संस्था प्रधान अपने कलस्टर से संबंधित स्कूलों के प्रश्न पत्र पैकिट वितरण केंद्र से संभाल कर ले जाएंगे। जिन विषयों का उल्लेख नहीं किया गया है, उन विषयों के प्रश्न पत्रों की व्यवस्था संस्था प्रधान अपने स्तर पर ही करेंगे। प्रश्न पत्र वितरण से पूर्व जिला क्रीडा शुल्क जमा कराना आवश्यक है। रसीद दिखाकर ही प्रश्न पत्र प्राप्त किए जा सकेंगे। संस्था प्रधान प्रश्न पत्र स्वयं प्राप्त करें तथा उसी दिन अपने विद्यालय में पूर्ण सुरक्षा के साथ पहुंचा कर सील करें। प्रायोगिक विषयों की परीक्षा संस्था प्रधान उपलब्ध समय में संपन्न कराएंगे।
प्रथम पारी में होगी कक्षा नौ व 11 की परीक्षा

कक्षा नौ: 13 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक अंग्रेजी, 14 को हिंदी, 15 को अंतराल, 16 को विज्ञान, 17 को अंतराल, 18 को गणित, 19 को अंतराल, 20 को सामाजिक विज्ञान, 21 को अंतराल, 22 को संस्कृत/उर्दू, 23 को अंतराल, 24 को अंतराल रहेगा।
कक्षा 11: 13 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक अंग्रेजी अनिवार्य, 14 को हिंदी अनिवार्य, 15 को रसायन विज्ञान, राजनीति विज्ञान, कृषि रसायन विज्ञान, व्यवसाय प्रबंधन, 16 को इतिहास, 17 को भौतिक विज्ञान, लेखाशास्त्र, भूगोल, 18 को अर्थशास्त्र, 19 को अंतराल, 20 को हिंदी साहित्य, गणित, कृषि विज्ञान, 21 को जीव विज्ञान, कृषि जीव विज्ञान, 22 को अंतराल, 23 को संस्कृत साहित्य, उर्दू साहित्य, 24 को गृह विज्ञान की परीक्षा होगी।
दूसरी पारी में होगी कक्षा 10 व 12वीं की परीक्षा

कक्षा 10: समय दोपहर 1.15 बजे से शाम चार बजे तक रहेगा। 13 को अंग्रेजी, 14 को हिंदी, 15 को अंतराल, 16 को विज्ञान, 17 को अंतराल, 18 को गणित, 19 को अंतराल, 20 को सामाजिक विज्ञान, 21 को संस्कृत/उर्दू, 22 को अंतराल, 23 को अंतराल।
कक्षा 12: समय दोपहर 1.15 बजे से शाम चार बजे तक रहेगा। 13 को अंग्रेजी अनिवार्य, 14 को हिंदी अनिवार्य, 15 को रसायन विज्ञान राजनीति विज्ञान, कृषि रसायन विज्ञान, व्यवसाय प्रबंधन, 16 को इतिहास, 17 को भौतिक विज्ञान, लेखाशास्त्र, भूगोल, 18 को अर्थशास्त्र, 19 को अंतराल, 20 को हिंदी साहित्य, गणित, कृषि विज्ञान, 21 को जीव विज्ञान, कृषि जीव विज्ञान, 22 को अंतराल, 23 को संस्कृत साहित्य, 24 को गृह विज्ञान।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो