scriptयहां आसमान में अचानक छाए बादलों ने बढ़ाई किसानों की चिंता, मौसम विभाग ने दिया ऐसा संकेत | Rainy Condition in Bharatpur, Rajasthan | Patrika News

यहां आसमान में अचानक छाए बादलों ने बढ़ाई किसानों की चिंता, मौसम विभाग ने दिया ऐसा संकेत

locationभरतपुरPublished: Mar 20, 2019 11:59:43 am

Submitted by:

dinesh

आसमान में सुबह से ही बादल छाए हुए है। इसके साथ ही सर्द हवा भी चल रही है…

weather
भरतपुर।

भरतपुर में मौसम ने एक बार फिर से पलटा खाया है और आसमान में सुबह से ही बादल छाए हुए है। इसके साथ ही सर्द हवा भी चल रही है। जिससे बारीश की आशंका को देखते हुए किसानों की चिंता बढ़ गई है। वहीं होली का त्योहार होने से लोग गुलाल और रंग से खेलने से कतरा रहे हैं। ऐसे वक्त अगर बारीश हो जाती है तो किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा। किसानों की फसल अभी खेतों में पड़ी हुई है, कटाई चल रही है।
वहीं दूसरी और प्रदेश में दिन व रात का तापमान तीखा हो चला है जिससे गर्मी के तेवर लगातार बढ़ है। अगले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहने का अनुमान मौसम केंद्र ने जताया है। बीते दो तीन दिन से मौसम में बढ़ रही गर्माहट के कारण अब लोग गर्म कपड़ों से परहेज करने लगे हैं। हालांकि मौसम विज्ञान केंद ने आज हिमालय की
तराई क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में हल्की बारिश होने के संकेत भी दिए हैं। ऐसे में प्रदेश में अगले चौबीस घंटे में मौसम में बढ़ रही गर्माहट में आंशिक कमी आ सकती है।
बीते चौबीस घंटे में प्रदेश के पश्चिमी मैदानी इलाकों में दिन में तापमान औसत से ज्यादा दर्ज होने लगा है। रात में भी तापमान लगातार बढ़ रहा है जिसके चलते रात में भी घरों में पंखे रफ्तार पकडऩे लगे हैं। कुछ जिलों में दिन में पारा 36 डिग्री के पार पहुंच गया है। राजधानी जयपुर में आज सुबह सात बजे अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार शहर में आज मौसम शुष्क रहने व दिन का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो