scriptप्रदेश की इन सात में से 6 सीटों पर क्या लगेगा भाजपा को झटका और खुलेगी कांग्रेस की किस्मत…? | rajasthan elections 2018-Bharatpur congress chief special interview | Patrika News
भरतपुर

प्रदेश की इन सात में से 6 सीटों पर क्या लगेगा भाजपा को झटका और खुलेगी कांग्रेस की किस्मत…?

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

भरतपुरOct 25, 2018 / 03:11 pm

Nidhi Mishra

rajasthan elections 2018-Bharatpur congress chief special interview

rajasthan elections 2018-Bharatpur congress chief special interview

भरतपुर। प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ आमजन में खासी नाराजगी बनी हुई है। इसका असर आगामी 7 दिसम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव के मतदान में दिखेगा। भाजपा सरकार ने किसान, बेरोजगार युवा व कर्मचारी के हित में कोई कार्य नहीं किया। जीएसटी को चुनावी फायदे के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है और नोटबंदी के फैसले ने आम व्यक्ति को बेहद निराश किया, लोग कड़ी धूप में कतार में खड़े थे।
जिन्हें कांग्रेस पार्टी के लोगों ने पूछा और पानी उपलब्ध कराया। कांग्रेस पार्टी जिले में मजबूत स्थिति में है और 7 में से 6 विधानसभा सीट पर पार्टी जीत हासिल कर रही है, भरतपुर विधानसभा सीट पर थोड़ा मेहनत करने की जरुरत है। संगठन ने इसको लेकर जमीनी स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने 18 अक्टूबर से ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम कर कूपन के लिए जरिए चंदा भी एकत्र कर रही है। जिससे पार्टी प्रत्याशी की पूरी मदद की जा सके। यह बात पत्रिका से विशेष बाचतीत में कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेर सिंह सूपा ने कही।

जिलाध्यक्ष सूपा ने कहा कि आमजन को पार्टी से काफी उम्मीदें हैं। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कांग्रेस में प्रत्येक विधानसभा पर 15 से 20 लोग टिकट के लिए मांग रहे हैं। टिकट के दावेदार अधिक है होने के सवाल पर सूपा ने कहा कि टिकट के लिए दावेदारी करना कोई गलत बात नहीं है, प्रत्येक कार्यकर्ता का हक है, वह टिकट मांग सकता है। लेकिन पार्टी किसी को एक ही टिकट देगी। उसके बाद पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का धर्म है कि वह सभी पार्टी प्रत्याशी के लिए एकजुट होकर तन-मन-धन से काम करें।
बयाना में कमजोर शो
बयाना में शो कमजोर रहने पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने धौलपुर से रोड शो शुरू किया था। भरतपुर जिले की सीमा में आते-आते रोड शो करीब एक घंटा लेट हो गया था लेकिन उसके बाद भी बयाना और वैर में राहुल गांधी की सभा में भारी भीड़ उमड़ी और भरपूर समर्थन मिला। बयाना से वैर की दूरी करीब 17 किलोमीटर है लेकिन रास्ते में जगह-जगह लोग उनके स्वागत के लिए खड़े हुए थे।
खुद नहीं लड़ेंगे चुनाव
स्वयं की दावेदारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह स्वयं चुनाव नहीं लड़ेेंगे, पार्टी ने उन्हें संगठन का कार्य सौंपा है, जिसे वह पूरे तन-मन-धन से निभा रहे हैं। भरतपुर शहर से कौन प्रबल दावेदार के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी जिस किसी भी व्यक्ति को टिकट देगी, वह जनता से जुड़ा आम व्यक्ति होगा। उस व्यक्ति को जीताना पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता का धर्म है। भरतपुर शहर से किसको टिकट मिलता है, इसके लिए कुछ और इतंजार करना होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो