scriptराम मंदिर के लिए एक ही दिन में इतना दान… | So much donation for Ram temple in a single day | Patrika News

राम मंदिर के लिए एक ही दिन में इतना दान…

locationभरतपुरPublished: Jan 16, 2021 01:56:58 pm

Submitted by:

Meghshyam Parashar

-जिले में 16 करोड़ रुपए के संग्रह का रखा गया है लक्ष्य

राम मंदिर के लिए एक ही दिन में इतना दान...

राम मंदिर के लिए एक ही दिन में इतना दान…

भरतपुर. श्रीरामजन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए चलाए जा रहे देशव्यापी अभियान का भरतपुर जिले में शुभारंभ शुक्रवार को लुधावई हनुमान जी मंदिर के महंत रामदास जी महाराज के आतिथ्य में हुआ। विश्वहिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री जुगलकिशोर जी ने कहा कि एक लंबे संघर्ष के बाद श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का यह क्षण हमें देखने को मिला है। देश के हिन्दू समाज ने इस मंदिर के लिए न केवल 76 युद्धों में 400000 से अधिक बलिदान दिए हैं वरन अपने ही देश में एक लंबी कानूनी लड़ाई भी लड़ी, इसमें सुप्रीम कोर्ट का तथ्य आधारित निर्णय समग्र हिन्दू समाज के पक्ष में आया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राजस्थान क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम ने कहा कि श्रीरामजन्मभूमि मंदिर एक राष्ट्र मन्दिर की भांति विश्व के सम्पूर्ण हिन्दू समाज की धार्मिक व सांस्कृतिक आस्था का केंद्र होगा। इस मंदिर के माध्यम से अयोध्या नगरी पुन: अपने वैभव को प्राप्त करेगी। यह अभियान केवल एक संगठन का अभियान ना होकर जन जन का अभियान है क्योंकि भगवान राम जन जन की आस्था के केंद्र हैं। इस देश के सभी निवासी भगवान राम के वंशज हैं। राम के लिए सभी लोग जाति, सम्प्रदाय, धर्म राजनैतिक विचारधारा के ऊपर एक समान हैं। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर सभी भारतवासियों के स्वाभिमान का प्रतीक है। यह अभियान देश के प्रत्येक व्यक्ति के पास पहुचना चाहिए तथा प्रत्येक व्यक्ति को इसमें अपनी सामथ्र्य के अनुसार समर्पण करना चाहिए। राम मंदिर निर्माण के लिए धन राशि का समर्पण करने में समाज के सभी वर्ग आगे आ रहे हैं जैसे किन्नर समाज से रिया शर्मा ने एक लाख रुपए, गाडिय़ा लोहार समाज से नेमीचंद ने एक लाख रुपए, वाल्मीकि समाज से विष्णु वाल्मीकि एक लाख रुपए की निधि समर्पित की है। निधि समर्पण समिति के संरक्षक महंत रामदास ने हिन्दू समाज को आव्हान किया कि राम मंदिर निर्माण के इस पुनीत कार्य मे तन मन धन से सहयोग करें। इस अवसर पर प्रान्त संघ चालक महेंद्र सिंह मग्गो ने भी अपने विचार व्यक्त किए। जिला समिति के अध्य्क्ष डॉ. पी आर जिंदल ने दानदाताओं का आभार व्यक्त किया। समिति के संयोजक डॉ. सतीश भारद्वाज जी ने बताया कि निधि समर्पण अभियान के प्रथम दिवस पर ही दो करोड़ 40 लाख रुपए की धनराशि संकलित हुई है।
सर्वाधिक भाजपा जिलाध्यक्ष ने दिए एक करोड़ एक लाख रुपए

दानदाताओं में डॉ. शैलेश दिगम्बर सिंह ने एक करोड़ एक लाख रुपए, बृजेश अग्रवाल 11 लाख, अभयवीर सोलंकी पांच लाख, धर्मवीर सोलंकी पांच लाख, बृज हनी दो लाख 51 हजार, संजय चौधरी एक लाख 51 हजार, महेंद्र सिंह मग्गो दो लाख 51 हजार, राकेश कुमार सराफा एक लाख, रवि कुमार बिहारी बिल्डिंग एक लाख, राजेश कुमार प्रदीप फैंसी एक लाख, विनोद कोठारी एक लाख 11 हजार, राजकुमार तिलकधारी एक लाख, हरिशंकर सराफ एक लाख, सुरेश महंगाया वाले एक लाख, दाऊदयाल गोयल एक लाख, ललिता प्रसाद मूलचन्द दीनानाथ एक लाख, मनीष नमकीन वाले एक लाख 11 हजार, राकेश नाटाणी एक लाख, डॉ धन्नजय द्विवेदी एक लाख 51 हजार, अजय कटारा नदबई एक लाख 11 हजार, नरेश जाटव दो लाख 51 हजार, भजनलाल शर्मा पांच लाख, प्रेमसिंह आर्य एक लाख एक हजार, डॉ. जग्गो सिंह एक लाख, एडवोकेट शर्मा एसोसिएट एक लाख 111, भगवान दास शर्मा एक लाख 21 हजार, शिवानी दायमा एक लाख , ऋषि बंसल एक लाख 11 हजार एक सौ दस, भानुप्रताप राजावत एक लाख 11 हजार, रोहित महाराज एक लाख 51 हजार, डॉ अशोक सिंह पांच लाख 51 हजार, अमित अग्रवाल एक लाख 51 हजार, उदय सिंह होटल उदय पैलेस एक लाख एक हजार, त्रिलोकीनाथ एक लाख एक हजार, कपूर चन्द्र पूनिया एक लाख, आकाश सोनी एक लाख 51 हजार, विष्णु वाल्मीकि समाज एक लाख, चंद्रप्रकाश टीटू पांच लाख, वीरेंद्र वुड़वार एक लाख 11 हजार, अशोक तिवारी एक लाख 11 हजार।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो