script

लॉकडाउन के बीच पुलिस के सामने दो पक्षों में आधे घंटे तक पथराव व फायरिंग, क्षेत्र में दहशत का माहौल

locationभरतपुरPublished: Apr 17, 2020 08:21:16 am

Submitted by:

dinesh Dinesh Saini

कामां के गांव नंदेरा में आपसी रंजिश को लेकर गुरुवार को पुलिस की मौजूदगी में लॉकडाउन के बावजूद भी कानून व्यवस्था का उल्लंघन करते हुए दो पक्ष आमने-सामने हो गए और दोनों पक्षों में करीब आधे घंटे तक जमकर पथराव हुआ। इसके बाद एक पक्ष ने छतों पर चढ़कर फायरिंग शुरू कर दी…firing

stoning.jpg
भरतपुर/कामां। भरतपुर जिले में कामां के गांव नंदेरा में आपसी रंजिश को लेकर गुरुवार को पुलिस की मौजूदगी में लॉकडाउन के बावजूद भी कानून व्यवस्था का उल्लंघन करते हुए दो पक्ष आमने-सामने हो गए और दोनों पक्षों में करीब आधे घंटे तक जमकर पथराव हुआ। इसके बाद एक पक्ष ने छतों पर चढ़कर फायरिंग शुरू कर दी। आधे घंटे तक चली फायरिंग में हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल हो गया।
सूचना मिलने पर कामां से पुलिस बल गांव में नंदेरा पहुंचा। पुलिस को देख गांव में भगदड़ मच गई। लोग अपने घरों को छोड़कर जंगलों की तरफ भाग गए। बाद में पुलिस ने घरों में सर्च अभियान चलाकर घरों में छिपे हुए आरोपियों को धर दबोचा।
ये भी पढ़ें :—
अवैध संबंध में रूकावट पर भाई को उतारा मौत के घाट, भाभी से बनाना चाहता था संबंध
वहीं एक दूसरी घटना में पुलिस को कामयाबी मिली है। भरतपुर में नदबई क्षेत्र के गांव कटारा में भाभी के साथ अवैध संबंध बनाने की फिराक में अपने भाई की हत्या कर शव कूएं में डालने के मामले में पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई को हिरासत में लिया। बाद में पूछताछ दौरान जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि वह मृतक की पत्नी से अवैध संबंध बनाना चाहता। इसी के चलते आरोपी मृतक जयराम पुत्र कुंदनलाल को बहला-फुसलाकर जंगल में शौच को ले गया। बाद में सिर पर चोट मारकर हत्या करते के बाद शव को कूएं में फेंक दिया और फरार हो गया। पुलिस के अनुसार आरोपी मृतक की पत्नी से अवैध संबंध बनाना चाहता था। अवैध संबंध का दबाव देने के बाद परिवार में झगडा होने पर मृतक की पत्नी पीहर चली गई।

ट्रेंडिंग वीडियो