फर्जी आईडी बनाकर महिला को परेशान करने का आरोप भरतपुर. सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर महिला को ब्लैकमेल करने का मामला सामना आया है। आरोपी महिला का रिश्तेदार बताया जा रहा है। हालांकि, मामले में शनिवार शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि सेवर थाना इलाका निवासी महिला को कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर फ्रेण्ड रिक्वेस्ट मिली थी। उक्त व्यक्ति उसकी ननद का सोशल मीडिया पर दोस्त था। उक्त व्यक्ति ने महिला के उसके ससुराल वालों के खिलाफ कुछ कहा। जिस पर महिला ने भी कुछ बुराई कर दी। इसके बाद से उक्त व्यक्ति उसे अनावश्यक रूप से परेशान करने लगा। उससे नहीं मिलने पर उसके मैसेज ससुरालवालों को बताने की धमकी दी। आरोप है कि आरोपी ने उसका मोबाइल नम्बर कुछ लोगों को दे दिया जो उसे बार-बार फोन कर परेशान करते हैं। उधर, थाना प्रभारी अरुण सिंह ने बताया कि मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। हालांकि, मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।