scriptBharatpur News तापमान 45 डिग्री पार, लोग गर्मी से बेहाल | Temperature crosses 45 degrees, people are helpless to heat | Patrika News

Bharatpur News तापमान 45 डिग्री पार, लोग गर्मी से बेहाल

locationभरतपुरPublished: May 28, 2019 10:11:19 pm

Submitted by:

pramod verma

भरतपुर. असहनीय गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।

bharatpur

bharatpur

भरतपुर. असहनीय गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। चार दिन से आसमान से आग उगलते सूर्य ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित करने के साथ तापमान में बढ़ोतरी कर दी है।

पिछले दिनों में अधिकतम तापमान जहां 38 था, लेकिन अब बढ़ते-बढ़ते 07 डिग्री की वृद्धि के साथ 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है जो बीते दो वर्ष में मई माह का सर्वाधिक गर्म दिन है। गौरतलब है कि वर्ष 2017 में 21 से 27 मई के बीच यह तापमान रहा था। अब इस वर्ष 28 मई को दर्ज किया गया है।
इस सीजन में एकदम बदले मौसम के मिजाज के कारण तेज धूप, उमस भरी गर्मी और लू के थपेड़ों ने लोगों को परेशान कर दिया है। यह सूर्य के रोहिणी नक्षत्र की कथा में प्रवेश के कारण हुआ है, जिससे सूर्य की अधिक तपन लोगों की परेशानी बन रही है। स्थिति ये है कि लोग भीषण गर्मी में बड़ी मुश्किल से अपने दैनिक कार्यों को कर पा रहे हैं।
अचानक तापमान में उछाल का असर ये है कि सुबह दस बजे से लोगों को गर्मी का अहसास होने लगता है। जैसे-जैसे दोपहर होती है वैसे ही शरीर झुलसा देने वाली धूप में लोगों का घरों से निकलना दुभर हो जाता है। तपन भरी धूप और गर्म हवा के कारण लोग अपने मुहं व सिर को ढककर घरों से निकलते हैं। इसलिए दोपहर होते ही बाजार में सन्नाटा नजर आता है।
इसके चलते दिन में सड़कों कहीं-कहीं ही लोग नजर आ रहे हैं। गर्मी से बचाव के लिए घरों में राहत को लगे कूलर-पंखे भी मौसम के आगे कमजोर नजर आ रहे हैं। पसीने से तर लोग इस भीषण गर्मी के कारण विचलित हैं। अब अगर बाद छाएं और बारिश हो तो लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार दिख सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो