scriptअब कांग्रेस जिलाध्यक्ष की कवायद तेज, पांच मंत्री व दो विधायकों का निर्णय भी होगा अहम… | The decision of five ministers and two MLAs will also be important. | Patrika News

अब कांग्रेस जिलाध्यक्ष की कवायद तेज, पांच मंत्री व दो विधायकों का निर्णय भी होगा अहम…

locationभरतपुरPublished: May 26, 2022 09:45:01 pm

Submitted by:

Meghshyam Parashar

डीआरओ ने पूछा…जिलाध्यक्ष के लिए 2023 के हिसाब से कौन रहेगा मजबूत-संगठन चुनाव के लिए नियुक्त आरती भगोरिया ने जानी राय

अब कांग्रेस जिलाध्यक्ष की कवायद तेज, पांच मंत्री व दो विधायकों का निर्णय भी होगा अहम...

अब कांग्रेस जिलाध्यक्ष की कवायद तेज, पांच मंत्री व दो विधायकों का निर्णय भी होगा अहम…

भरतपुर. कांग्रेस के संगठन चुनाव कराने के लिए गुरुवार को जिला कांग्रेस निर्वाचन अधिकारी आरती भगोरिया ने सर्किट हाउस में एक-एक कार्यकर्ता व पदाधिकारी से राय जानी। इसमें ज्यादातर से उन्होंने कुछ तय सवाल ही पूछे। कुछ कार्यकर्ताओं ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उनसे पूछा गया कि 2023 के विधानसभा चुनाव के लिहाज से जिलाध्यक्ष कौन मजबूत रहेगा। कांग्रेस पार्टी की स्थिति चुनाव किस तरह की रहेगी। पार्टी को जीत के लिए और क्या नया करना चाहिए। ऐसे तमाम सवाल पूछे गए। हालांकि अभी डीआरओ की ओर से राय जानी जा रही है। इसके बाद वह प्रदेशस्तर पर नियुक्त पदाधिकारी को रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगी। तब जाकर संगठन चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। चुनाव प्रक्रिया के तहत जिले की सात विधानसभा क्षेत्रों में 14 मंडलों में अध्यक्ष बनाए जाएंगे। हरेक ब्लॉक से छह-छह सदस्य जिलाध्यक्ष पद के चुनाव में मत डालने के लिए अधिकृत किए जाएंगे। अगर आपसी सहमति बन जाती है तो मतदान की आवश्यकता नहीं रहेगी। इस बार भी पार्टी नेताओं का प्रयास है कि आपसी सहमति से ही चुनाव कराए जाएं। अब रायशुमारी के साथ ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद के लिए दौड़ भी शुरू हो गई है। इसमें करीब छह प्रमुख नाम सामने आ रहे हैं।
मीडिया से बातचीत के दौरान आरती भगोरिया ने कहा कि कांग्रेस में किसी तरह की कोई गुटबाजी नहीं है। संगठन चुनाव कराने के लिए वो दो दिन के दौरे पर भरतपुर आई हैं। भरतपुर पहुंची आरती ने स्थानीय कार्यकर्ता और पदाधिकारी के साथ बैठकर चर्चा की। पार्टी में गुटबाजी के सवाल के जवाब में आरती भगोरिया ने कहा कि पार्टी में किसी तरह की कोई गुटबाजी नहीं है यह तो पत्रकारों की ओर से दिया गया एक जुमला है। उन्होंने कहा कि संगठन के चुनाव निष्पक्ष तरीके से और सर्वसम्मति से कराए जाएंगे। इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष शेरसिंह सूपा, नगर निगम के मेयर अभिजीत कुमार, उपमहापौर गिरीश चौधरी नगर निगम, सतीश सोगरवाल, धर्मेन्द्र शर्मा, महेन्द्र तिवारी, दिनेश सूपा, श्रीभगवान कटारा, हेमेन्द्र चीकू, ज्ञानेश शर्मा, रामेश्वर सैनी, राजेन्द्र सारस्वत, रमेश पाठक, पार्षद दाउदयाल, प्रशान्त उपाध्याय, अशोक लवानियां, सुबोध चंसौरिया, प्रेमचंद शर्मा, दामोदर डागुर, दिगम्बर सिंह भीकरवाल, इन्द्रजीत भारद्वाज, सुरेश पदयात्री, केके. भटनागर, ब्रजेश शर्मा, सत्येन्द्र कवई, सौरभ सोलंकी, विनीतपाल सिंह, तेजवीर सिंह, योगेश उपमन आदि उपस्थित थे।
इधर, बसपा ने दो विधानसभा कमेटियों का किया गठन

भरतपुर. बहुजन समाज पार्टी भरतपुर के तत्वाधान जॉन प्रभारी सोरन सिंह दीनबंधु की सहमति पर दो विधानसभा कमेटी का गठन किया गया। जिलाध्यक्ष मोती सिंह पार्षद ने विधानसभा कमेटियों की घोषणा की है। विधानसभा कमेटी के गठन में बयाना विधानसभा क्षेत्र में राजपाल सिंह बैंसला को प्रभारी, दूसरे प्रभारी जवाहर सिंह बौद्ध, अध्यक्ष करन सिंह चैहल, महासचिव लाखन सिंह कुशवाह को नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में नगर विधान सभा क्षेत्र में प्रभारी खुरशीद बनैनी, दूसरे प्रभारी रामप्रसाद बलराखा, अध्यक्ष राजेश पडलवास, उपाध्यक्ष मानसिंह निभाई, महासचिव हरीश चंद खेतरी के पदों पर सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों माला साफा पहनाकर स्वागत किया गया।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8b4vi9
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8b4vi3
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8b4vhv
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8b4vhu
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8b4vhq
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो