script

झूठे वादे करके बनाई थी सरकार, अब ऐसा नहीं होगा-गहलोत

locationभरतपुरPublished: Mar 16, 2019 11:24:11 pm

Submitted by:

rohit sharma

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा झूठे वादे करके केन्द्र की सत्ता हासिल की थी, लेकिन अब पांच साल में जनता समझ चुकी है कि ये केवल जुमलों की सरकार थी।

bharatpur

cm

भरतपुर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा झूठे वादे करके केन्द्र की सत्ता हासिल की थी, लेकिन अब पांच साल में जनता समझ चुकी है कि ये केवल जुमलों की सरकार थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने देश के लिए क्या किया, ये जनता जानती है। कांग्रेस मजबूत निर्णय करती है, जिसे कोई नहीं बदल सके। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार ने गरीब लोगों के लिए मनरेगा योजना, दो किलो गेहूं, शिक्षा का अधिकार जैसे योजना बनाई थी, जो आमजन को फायदा पहुंचाने वाली थी। गहलोत ने कहा कि मेवात क्षेत्र प्रदेश व देश में अलग तरह का सम्मान है। देश के बंटवारे के समय इन लोगों ने हिन्दुस्तान में रहना ही पसंद किया था। इस क्षेत्र का विकास करना सरकार की पहली प्राथमिकता है। इससे पहले भी उन्होंने मेवात क्षेत्र के लिए अलग से मेवात विकास बोर्ड गठित कर 60 करोड़ रुपए उपलब्ध कराए थे। गहलोत ने कहा कि मेवात के लिए विकास के लिए शिक्षा बहुत जरुरी है। इसको देखते हुए उनकी सरकार ने क्षेत्र में दो राजकीय कॉलेज स्वीकृत किए थे, जिसे भाजपा सरकार ने रोक दिया। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। उन्होंने भाजपा पर हमला करते कहा कि सरकार गरीब व किसान की बात नहीं करना चाहती है, इस पर जब भाजपा से कोई सवाल करता है तो उसे हिन्दू विरोधी ठहरा दिया जाता है। उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि अपना-पराया कौन है, जनता सब परख लेती है। धर्म-जाति के नाम पर देश में कौन जहर खोल रहा है, ये सब जानते हैं। पायलट ने कहा कि देश में जिस तरह का माहौल है, वह पहले कभी नहीं रहा है। बेरोजगारी व महंगाई बढ़ रही है, इस पर सरकार से सवाल करते हैं तो उसे देश विरोधी ठहराया जाता है। अपने फायदे के लिए संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सरकार में आती है तो उसके लिए हमेशा देश सर्वोपरि होता है, हर मंत्री जनता का सेवक है। सम्मेलन को संबोधित करते केबिनेट मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री झूठ के अलावा कुछ नहीं बोलते हैं। इस सरकार से गरीब, किसान और आमजन सब परेशान है। ये सरकार के केवल जुमलों की सरकार साबित हुई है। कामां विधायक जाहिदा खान ने भी संबोधित किया और मुख्यमंत्री के समक्ष विधानसभी की पांच प्रमुख मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर राजस्थान प्रभारी अविनाश पाण्डे व जिला प्रभारी खानु खान ने भी संबोधित किया।

ट्रेंडिंग वीडियो