एक वर्ष पूर्व हुई थी उदय की धूमधाम से शादी हादसे में मृतक उदयसिंह मजदूरी का कार्य करता था। करीब एक साल पहले ही उसकी धूमधाम से शादी हुई थी। परिवार की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। क्योंकि उसके माता-पिता की मृत्यु पहले ही हो चुकी है। जबकि उसका बड़ा भाई मानसिक रूप से बीमार है। उसके इलाज पर हर माह हजारों रुपए का खर्चा आता है। उदय ही परिवार की जिम्मेदारी के साथ भाई का भी इलाज करा रहा था। अब उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
सतवीर कर चुका दो बेटियों की शादी, दो की बाकी हादसे में मृतक सतवीर सिंह पुत्र सुजान सिंह निवासी बैलारा कलां की आर्थिक स्थिति भी कमजोर है। इसके चार लड़कियां और एक पुत्र है। इसकी दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है। यह प्राइवेट बस पर कंडक्टर की नौकरी करता था। अब उसके जाने के बाद परिवार का सहारा ही छिन गया है। आरबीएम अस्पताल में दोनों मृतकों के परिजनों को बिलखता देख हर किसी की आंखें नम हो गई।