script

प्रदर्शन ऐसा…भाजपा के पूर्व विधायक व सीओ सिटी के बीच धक्का-मुक्की, हाथापाई की आई नौबत

locationभरतपुरPublished: Jun 11, 2021 06:10:37 pm

Submitted by:

Meghshyam Parashar

-भाजपा का संभाग स्तरीय धरना प्रदर्श, भरतपुर, धौलपुर, सवाईमाधोपुर व करौली के कार्यकर्ता व प्रदेशस्तरीय पदाधिकारी हुए शामिल

प्रदर्शन ऐसा...भाजपा के पूर्व विधायक व सीओ सिटी के बीच धक्का-मुक्की, हाथापाई की आई नौबत

प्रदर्शन ऐसा…भाजपा के पूर्व विधायक व सीओ सिटी के बीच धक्का-मुक्की, हाथापाई की आई नौबत

भरतपुर. भारतीय जनता पार्टी के संभाग स्तरीय धरना प्रदर्शन के दौरान सवाईमाधोपुर के पूर्व विधायक जितेंद्र गोठवाल व सीओ सिटी सतीश वर्मा के बीच जमकर कहासुनी हुई। मामला धक्का-मुक्की तक ही नहीं रुका, बल्कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। ऐसे में पूर्व विधायक गोठवाल भी बोलने से नहीं चूके कि यह कांग्रेस की सरकार है, इसलिए ऐसा कर रहे हो, हमारी सरकार आएगी तो तुम्हे भी देखा जाएगा। इसको लेकर कुछ देर तक भाजपाई व पुलिस के बीच विवाद हुआ। हालांकि बाद में प्रकरण की निंदा करते हुए मामला शांत कराया गया।
भारतीय जनता पार्टी की ओर से भरतपुर संभाग में बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था को लेकर संभागीय आयुक्त कार्यालय पर सांकेतिक धरना दिया गया। विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी मुकेश दाधीच, सांसद रंजीता कोली, सवाईमाधोपुर सांसद सुखवीर सिंह जौनपुरिया, धौलपुर-करौली सांसद मनोज राजोरिया, प्रदेश मंत्री जितेन्द्र गोठवाल के नेतृत्व में सांकेतिक धरना दिया गया। आईजी ऑफिस में घुसने को लेकर भाजपाई व सीओ सिटी के बीच तनातनी भी हो गई। इसमें धक्का-मुक्की भी हो गई। उपनेता राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा कि भरतपुर संभाग में अपराध चरम सीमा पर है, अपराधियों के हौंसले बुलंद है, यहां गोलीबारी की घटनाएं होना आम बात है। अभी पिछले दिनों सांसद रंजीता कोली पर जानलेवा हमला हुआ। डॉक्टर दंपती की सरेआम दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी गई, बयाना में नगर पलिका चेयरमैन पर हमला हुआ। कामां क्षेत्र में गौकशी एवं गौ-तस्करी तथा अवैध खनन, ओवरलोड, ओएलएक्स के माध्यम से ठगी, खनन क्षेत्र में अवैध वसूली, रंगदारी आदि घटनाएं आम है। कामां में झूठी रिपोर्ट दर्ज कर कार्यकर्ताओं को आरोपी बनाया। 20 फरवरी को धारा 41 (क) का नोटिस दिया, कार्यकर्ताओं ने उसका जबाव दे दिया, लेकिन पत्रावली में से कागज गायब कर पुन: आठ जून को 41 (क) का नोटिस देकर झूठे मुकदमे में आरोपी बनाया जा रहा है। धरना-प्रदर्शन एवं ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री जवाहर सिंह बेढम, मानसिंह गुर्जर, महेन्द्र सिंह जाटव, शिवानी दायमा, पूर्व जिलाध्यक्ष सतेन्द्र गोयल, भानुप्रताप सिंह राजावत, अभयवीर सोलंकी, योगेन्द्र राजू कटारा, मनीष शर्मा, भगवानदास शर्मा, बृजेश अग्रवाल, नरेश जाटव, जिला मंत्री प्रेमपाल सिंह, जिला प्रवक्ता नरेश सेन, मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र सिंघल, विष्णु लोहिया, रणधीर मदेरणा, हमवीर सिंह, धौलपुर जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष धर्मा डागुर, एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह आर्य, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहन रारह, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष दुर्गेश बूटौलिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष हंसिका गुर्जर, संभाग मीडिया प्रभारी शैलेष कौशिक, अरुण प्रधान, कपिल फौजदार आदि उपस्थित थे।

ट्रेंडिंग वीडियो