scriptRajasthan Election Update: इन महिला प्रत्याशियों की सम्पत्ति देखकर चौंक जाओगे, अपने पतियों से हैं दस गुणा अधिक धनवान | Rajasthan Election Update: Women Candidates Richer than their Husbands | Patrika News

Rajasthan Election Update: इन महिला प्रत्याशियों की सम्पत्ति देखकर चौंक जाओगे, अपने पतियों से हैं दस गुणा अधिक धनवान

locationभरतपुरPublished: Dec 03, 2018 12:56:00 pm

Submitted by:

shyamveer Singh

भरतपुर. चुनावी समर में किस्मत आजमा रहे कई नेताजी जहां करोड़पति हैं वहीं कइयों की पत्नियां भी करोड़ों की सम्पत्ति की मालकिन हैं। विधानसभा चुनाव 2018 (Rajasthan Election 2018) के नामांकन के दौरान भरे गए शपथ-पत्रों पर नजर डाली तो कई रोचक तथ्य सामने आए। इनमें कई महिला प्रत्याशी तो अपने पतियों से ज्यादा धनवान हैं।

Rajasthan Election Update: Women Candidates Richer than their Husbands

इन महिला प्रत्याशियों की सम्पत्ति देखकर चौंक जाओगे, अपने पतियों से हैं दस गुणा अधिक धनवान

भरतपुर. चुनावी समर में किस्मत आजमा रहे कई नेताजी जहां करोड़पति हैं वहीं कइयों की पत्नियां भी करोड़ों की सम्पत्ति की मालकिन हैं। विधानसभा चुनाव 2018 (Rajasthan Election 2018) के नामांकन के दौरान भरे गए शपथ-पत्रों पर नजर डाली तो कई रोचक तथ्य सामने आए। इनमें कई महिला प्रत्याशी तो अपने पतियों से ज्यादा धनवान हैं। जिले की सात विधानसभा सीटों पर भाजपा, कांग्रेस, अन्य दल और निर्दलीय आठ महिला प्रत्याशी हैं। इनमें से तीन प्रत्याशी करोड़पति हैं। इतना ही नहीं कई महिला प्रत्याशी तो अपने पतियों से भी ज्यादा धनवान हैं। वहीं पहली बार किश्मत आजमा रहे पुरुष प्रत्याशियों में से कई की पत्नियां भी करोड़पति हैं।
इन प्रत्याशियों की पत्नियां भी हैं करोड़पति

कीर्ति सिंह: डीग-कुम्हेर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी डॉ. शैलेश सिंह जहां खुद करोड़पति हैं वहीं उनकी पत्नी कीर्ति भी करोड़ों की सम्पत्ति की मालकिन हैं। शपथ पत्र के अनुसार कीर्ति की चल सम्पत्ति- 1 करोड़ 33 लाख, 28,773 व अचल सम्पत्ति 2 करोड़ 53 लाख, 15000 रुपए है।
दिव्या सिंह: डीग-कुम्हेर से कांग्रेस प्रत्याशी व विधायक विश्वेन्द्र सिंह खुद 100 करोड़ से अधिक की सम्पत्ति के मालिक हैं। वहीं उनकी पत्नी व पूर्व सांसद दिव्या सिंह भी करीब साढ़े तीन करोड़ की सम्पत्ति की मालकिन हैं।
-भरतपुर शहर विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी संजीव गुप्ता की खुद की करीब सवा चार करोड़ की सम्पत्ति है। वहीं उनकी पत्नी भी कम पैसे वाली नहीं है। गुप्ता की पत्नी दो करोड़ से अधिक की सम्पत्ति की मालकिन है।
– नदबई विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी जोगिन्दर सिंह साढ़े 12 करोड़ से अधिक की सम्पत्ति के मालि हैं। वहीं उनकी पत्नी बृजेन्द्र सिंह के पास भी सात करोड़ से अधिक कीमत की सम्पत्ति है।
ये महिला प्रत्याशी हैं अपने पतियों से कई गुणा अधिक धनवान
सामान्यतौर पर सुनने में आता है कि पति के पास पत्नी से अधिक धन होता है। लेकिन जिले की कई महिला प्रत्याशियों के पास अपने पतियों से भी अधिक की सम्पत्ति है।
– नदबई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी, तीन बार विधायक व पर्यटन मंत्री कृष्णेन्द्र कौर दीपा अपने पति विजय सिंह से करीब 11 गुणा अधिक धनवान हैं। विधानसभा चुनाव 2018 के शपथ पत्र में कृष्णेन्द्र कौर दीपा जहां करीब 12 करोड़ की मालकिन हैं वहीं उनके पति विजय सिंह सिर्फ करीब ड़ेढ करोड़ रुपए की सम्पत्ति के ही मालिक हैं।
-कामां विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व विधायक जाहिदा खान भी अपने पति से करीब चार गुणा अधिक सम्पत्ति की मालकिन हैं। शपथ पत्र के अनुसार जाहिदा खान करीब चार करोड़ की और उनके पति जलीस खान सिर्फ करीब 71 लाख रुपए कीमत की सम्पत्ति के मालिक हैं।
– नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी व विधायक अनीता सिंह अपने पति से करीब तीन गुणा अधिक धनवान हैं। अनीता सिंह करीब साढ़े तीन करोड़ व उनके पति अजीत सिंह करीब एक करोड़ की सम्पत्ति के मालिक हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो