scriptहोली महोत्सव में दिखेगी हजारों साल पुरानी बृज संस्कृतिक की झलक | Thousands of years old Brij Sanskriti will be seen | Patrika News

होली महोत्सव में दिखेगी हजारों साल पुरानी बृज संस्कृतिक की झलक

locationभरतपुरPublished: Mar 02, 2021 04:46:38 pm

Submitted by:

Meghshyam Parashar

-24 व 25 मार्च को कामां, डीग व भरतपुर में होंगे रंगारंग कार्यक्रम, कामां में होगी लठामार होली

होली महोत्सव में दिखेगी हजारों साल पुरानी बृज संस्कृतिक की झलक

होली महोत्सव में दिखेगी हजारों साल पुरानी बृज संस्कृतिक की झलक

भरतपुर. ब्रज होली महोत्सव का आयोजन कामां, डीग व भरतपुर में 24 व 25 मार्च को मनाया जाएगा। जिला कलक्टर ने नथमल डिडेल ने सोमवार को महोत्सव की तैयारियों को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में बैठक ली। इसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।
24 मार्च को कामां स्थित लाल दरवाजा पर सुबह सात बजे गणेश पूजन किया जाएगा एवं विमल कुंड पर सुबह पांच बजे महाआरती की जाएगी। इसके पश्चात गोपीनाथ मंदिर में शाम सात बजे से रसिया कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। भरतपुर स्थित लोहागढ़ स्टेडियम पर सुबह 10 बजे से परम्परागत खेल-कूद प्रतियोगिताओं एवं क्रिकेट मैत्री मैच का आयोजन किया जाएगा एवं स्थानीय लोक कलाकारों एवं हरियाणा, पंजाब तथा उत्तर प्रदेश के आंचलिक कलाकारों की ओर से बेस्ट ऑफ इण्डिया सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन शाम सात बजे से स्थानीय विश्वप्रिय शास्त्री पार्क स्थित ओपन थियेटर में किया जाएगा। डीग स्थित मेला ग्राउण्ड में दोपहर दो बजे से तीन बजे तक राधाकृष्ण एवं महापुरुष पोशाक प्रतियोगिता तथा डीग महल पर शाम साढ़े चार बजे से रंगीन फव्वारों का संचालन एवं लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसी प्रकार 25 मार्च को कामां में परम्परागत तरीके से सुबह नौ बजे से गोकुलचन्द्रमाजी के मन्दिर में गुलाल होली, सुबह 10 बजे से श्रीमदनमोहनजी मन्दिर में कुन्ज गुलाल होली, सुबह 11 बजे राधावल्लभजी मन्दिर में दूध-दही तथा लडडू होली का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दोपहर दो बजे से गोपीनाथजी के मन्दिर से बाजार में होते हुए राधा वल्लभजी मन्दिर तक लोक कलाकारों की ओर से अपनी विधाओं की प्रस्तुतियों के साथ ब्रज की प्रसिद्ध लठामार होली एवं अलबेली शोभायात्रा निकाली जाएगी तथा शाम चार बजे राधावल्लभजी मन्दिर में फूलों की होली एवं लठामार होली के कार्यक्रम किए जाएंगे। शाम साढ़े चार बजे से कोट ऊपर स्टेडियम पर श्री कृष्ण रासलीला का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन सुबह 11 बजे से राजकीय संग्रहालय में मेंहदी एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
इस बार क्षेत्रीय कलाकारों को भी करेंगे प्रोत्साहित

बैठक में जिला कलक्टर डिडेल ने कहा कि ब्रज होली महोत्सव में होने वाले कार्यक्रमों में क्षेत्रीय लोक कलाकारों को कार्यक्रमों से जोड़कर लाभान्वित कराएं। इससे आमजन को स्थानीय एवं क्षेत्रीय विधाओं एवं संस्कृति के बारे में जानकारी मिल सके। उन्होंने होली के अवसर पर ब्रज क्षेत्र में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में ब्रज होली महोत्सव का व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाए। इससे स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ पर्यटक भी इस कार्यक्रम से जुड़कर ब्रज की समृद्धशाली संस्कृति एवं लोकविधाओं की जानकारी ले सकें। उन्होंने कहा कि ब्रज संस्कृति के साथ ही बृज के ग्रामीण अंचल के खेलों को भी शामिल कर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाए। उन्होंने इन कार्यक्रमों के आयोजन से सम्बंधित समस्त विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में कोविड-19 की चिकित्सकीय गाइडलाइन की पालना कराया जाना सुनिश्चित करें। बैठक में पर्यटन विभाग के उप निदेशक अनिल राठौड़ बृज होली महोत्सव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में एडीएम प्रशासन बीना महावर, एडीएम शहर केके गोयल, नगर निगम आयुक्त डॉ. राजेश गोयल, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. भगवान मकरंद आदि उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो