scriptसोशल मीडिया पर दी थी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दो जने पकड़े | Threatening to kill was given on social media | Patrika News

सोशल मीडिया पर दी थी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दो जने पकड़े

locationभरतपुरPublished: Jul 03, 2022 08:54:36 pm

Submitted by:

rohit sharma

सेवर पुलिस ने गत दिनों राष्ट्रीय राजमार्ग पर परीक्षा देकर लौट रहे बाइक सवार युवक पर फायरिंग कर उसे घायल करने के मामले में दो जनों को गिरफ्तार किया है।

सोशल मीडिया पर दी थी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दो जने पकड़े

सोशल मीडिया पर दी थी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दो जने पकड़े

भरतपुर. सेवर पुलिस ने गत दिनों राष्ट्रीय राजमार्ग पर परीक्षा देकर लौट रहे बाइक सवार युवक पर फायरिंग कर उसे घायल करने के मामले में दो जनों को गिरफ्तार किया है। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे थे। प्रकरण में मुख्य षड्यंत्रकारी आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। थाना प्रभारी अरुण सिंह ने बताया कि गत २१ जून को पंकज नामक युवक स्वामी विवेकानंद कॉलेज से परीक्षा देकर बाइक से गांव बीलौठ लौट रहा था। यहां महवा-सिनपिनी के पास एक बाइक पर दो युवक आए और उसकी बाइक को रुकवा लिया। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने फायरिंग कर दी। जिसमें पंकज के पेट में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने घटना की जांच की। जिस पर पुलिस ने षड्यंत्र रचने वाले आरोपी रोहित उर्फ रितु पुत्र स्व.गजेन्द्र सिंह जाट निवासी बीलौठ थाना लखनपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी ने घटना से पूर्व अपने सोशल मीडिया पेज पर पंकज से मारने की धमकी देते हुए पोस्ट किया था। आरोपी वर्तमान में न्यायिक अभिरक्षा में चल रहा है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देकर फरार हुए आरोपी लोकमन उर्फ लोकेन्द्र उर्फ लुक्का पुत्र बाबूलाल व रोहिताश पुत्र सुरेन्द्र निवासी दयावली थाना लखनपुर को गिरफ्तार किया है।

अवैध हथियार के साथ युवक पकड़ा

भरतपुर. थाना उद्योगनगर पुलिस ने रविवार को अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी महेन्द्र राठी ने बताया कि मुखविर सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर भवनपुरा मोड रीको एरिया में घूम रहा है। जिस पर पुलिस जाब्ता रीको एरिया में पहुंचा। जहां एक युवक संदिग्धावस्था में घूमता हुआ मिला। युवक ने भागने का प्रयास किया जिस पर पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। नाम पूछने पर उसने अपना नाम सत्यवीर उर्फ बौना पुत्र रामवृक्ष निवासी जघीना थाना उद्योगनगर होना बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1 देशी कट्टा 315 बोर मय 2 जिन्दा कारतूस मिले। जिस पर उसे गिरफ्तार कर लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो