scriptThugs blew 1.5 crores in nine months, police saved 28 lakhs | ठगों ने नौ माह में उड़ाए डेढ़ करोड़, पुलिस ने बचाए 28 लाख | Patrika News

ठगों ने नौ माह में उड़ाए डेढ़ करोड़, पुलिस ने बचाए 28 लाख

locationभरतपुरPublished: Oct 09, 2022 04:26:14 pm

Submitted by:

Meghshyam Parashar

- 770 व्यक्ति हुए ठगी का शिकार

ठगों ने नौ माह में उड़ाए डेढ़ करोड़, पुलिस ने बचाए 28 लाख
ठगों ने नौ माह में उड़ाए डेढ़ करोड़, पुलिस ने बचाए 28 लाख
भरतपुर. साइबर ठग आम के साथ खास को भी अपना शिकार बना रहे हैं। बढ़ते मामलों को लेकर पुलिस भी इन पर लगातार नकेल कस रही है। ठगी के बढ़ते मामलों की बानगी यह है कि साइबर ठगों ने पिछले नौ माह में 770 लोगों को अपना शिकार बनाते हुए डेढ़ करोड़ रुपए खातों से उड़ा दिए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इसमें से 28 लाख रुपए से अधिक लोगों के बचा लिए।
साइबर ठग नए-नए तरीके ईजाद कर लोगों को चूना लगा रहे हैं। इसको लेकर पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने विशेष अभियान चलाकर साइबर सैल के जरिए ऐसे ठगों पर नकेल कसी है। पुलिस आंकड़ों के अनुसार ठगों ने पिछले नौ माह में विभिन्न माध्यमों से लोगों के खातों से डेढ़ करोड़ रुपए निकाल लिए। समय पर जानकारी मिलने पर पुलिस ने लोगों के 28 लाख 30 हजार 394 रुपए बचा लिए। इनमें से 13 लाख 57 हजार 563 रुपए लोगों को वापस भी कराए गए हैं। शेष करीब 14 लाख रुपए विभिन्न बैंक एवं पेमेंट मर्र्चेंट से होल्ड कराए गए हैं, जिन्हें वापस सोर्स एकाउंट में रिवर्स कराने की प्रक्रिया जारी है। जिले में जनवरी माह से अब तक करीब 770 व्यक्तियों के साथ साइबर ठगी/ऑनलाइन फ्रॉड की घटनाएं दर्ज हुई हैं। इनमें से साइबर सैल ने 260 लोगों को राहत दिलाई गई है।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.