भरतपुर

पेड़ पर हक जताने को लेकर दो पक्ष भिड़े, आठ जने घायल

सेवर थाना क्षेत्र के गांव अड्डा मुरवारा में शनिवार सुबह अंधड़ में धाराशायी पेड़ पर हक जताते को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए।

भरतपुरJun 10, 2017 / 09:28 pm

rohit sharma

सेवर थाना क्षेत्र के गांव अड्डा मुरवारा में शनिवार सुबह अंधड़ में धाराशायी पेड़ पर हक जताते को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए।
घटना में दोनों पक्षों के महिला सहित आठ जने घायल हो गए। इन्हें जिला आरबीए अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

थाना प्रभारी खलील अहमद ने बताया कि अंधड़ के दौरान गिर पेड़ पर आसपास के दो पक्ष अपना हक जता रहे थे। जिस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और लाठी-भाटा जंग हो गई।
घटना में एक पक्ष के धर्मेन्द्र पुत्र प्रताप सिंह, प्रताप सिंह पुत्र रूप सिंह, पत्नी मोहनदेई व पुत्र पुष्पेन्द्र तथा दूसरे पक्ष के श्याम पुत्र जगदीश, जगदीश पुत्र परभातीराम, पत्नी इन्द्रा व सरलादेवी पत्नी इंदर सिंह घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्रताप सिंह पक्ष के लोगों को जयपुर रैफर कर दिया।

Hindi News / Bharatpur / पेड़ पर हक जताने को लेकर दो पक्ष भिड़े, आठ जने घायल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.