scriptबहन मिलने गए भतीजों पर चाचा ने की फायरिंग, एक की मौत | Uncle firing on nephews who visited sister, one dead | Patrika News

बहन मिलने गए भतीजों पर चाचा ने की फायरिंग, एक की मौत

locationभरतपुरPublished: Oct 16, 2019 11:07:42 pm

Submitted by:

rohit sharma

डीग थाना क्षेत्र के गांव पान्हौरी में बुधवार सुबह करीब दस बजे पारिवारिक विवाद के चलते चाचा देवो ने अपने ही भतीजे यदुवीर गुर्जर पर फायरिंग कर दी। जिसमें वह वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।

बहन मिलने गए भतीजों पर चाचा ने की फायरिंग, एक की मौत

बहन मिलने गए भतीजों पर चाचा ने की फायरिंग, एक की मौत

भरतपुर. डीग थाना क्षेत्र के गांव पान्हौरी में बुधवार सुबह करीब दस बजे पारिवारिक विवाद के चलते चाचा देवो ने अपने ही भतीजे यदुवीर गुर्जर पर फायरिंग कर दी। जिसमें वह वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे डीग अस्पताल लेकर आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल के बयान लिए। हालत गंभीर होने पर उसे जिला आरबीएम अस्पताल रैफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान यदुवीर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यदुवीर व उसका छोटा भाई जगवीर चचेरी बहन प्रियंका से मिलने गए हुए थे। लेकिन यहां गुस्से में चाचा ने फायरिंग कर दी। उधर, घटना के बाद आरोपी चाचा फरार है। पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी लेकिन वह हाथ नहीं आया। फायरिंग 12 बोर के हथियार से करना बताया है, वह भी पुलिस के हाथ नहीं लगा है।

थाना प्रभारी गणपतराम ने बताया कि मृतक यदुवीर के पिता गोपाल गुर्जर ने अपने भाई देवो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें बताया कि सुबह बड़ा पुत्र यदुवीर व छोटा जगवीर चचेरी बहन से मिलने भाई देवो के घर गए गए थे। यहां पर देवो व उसकी दूसरी पत्नी ने उसके पुत्रों के साथ मारपीट की और यदुवीर पर बंदूक से फायरिंग कर दी। इसमें वह घायल हो गया। बाद में जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पिता ने बताया कि उसके भाई देवो ने करीब 15 साल पहले उसके साथ मारपीट कर घर से भगा दिया था। वह नगर इलाके अलग रह रहा है। पिती की मृत्यु की सूचना पर वह बच्चों के साथ गांव आया था। भाई की पहली पत्नी की पुत्री प्रियंका को उसने पालन-पोषण किया था, कुछ माह पहले उसका भाई बेटी को लेकर पान्हौरी आ गया था। दोनों भाई उससे प्यार करते थे, जिस पर वह उससे मिलने घर पर गए हुए थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो