script

दो दोस्तों में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर तोड़ा दम

locationभरतपुरPublished: Oct 16, 2021 10:18:08 pm

Submitted by:

rohit sharma

बयाना-हिंडौन मार्ग पर दो बाइक सवार दोस्तों में शुक्रवार रात अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

दो दोस्तों में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर तोड़ा दम

दो दोस्तों में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर तोड़ा दम

भरतपुर. बयाना-हिंडौन मार्ग पर दो बाइक सवार दोस्तों में शुक्रवार रात अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को बयाना सीएचसी भिजवाया। जहां शनिवार सुबह मृतकों के पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौप दिए।एएसआई साहबसिंह ने बताया कि रात करीब दस बजे सूचना मिली कि दो बाइक सवारों में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है। जिनकी मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंची। जांच करने पर एक मृतक उत्तरप्रदेश के मथुरा जिला के पुलिस थाना गोवर्धन के गांव मुखराई निवासी सोनू जाटव (25) के रूप में हुई। जो दोस्त हरकेश (23) पुत्र मागी जाटव निवासी खेडीहैवत पुलिस थाना सूरौठ जिला करौली को गोर्वधन से बाइक पर बैठाकर हरकेश के गांव जा रहा था। रास्ते मे समोगर पुल के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर पीडि़त पक्ष की ओर से पुलिस कोतवाली में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरु कर दी है।

स्कूटी सवार महिला की चेन छीन ले गए बदमाश

भरतपुर. शहर में कृष्णानगर कॉलोनी में ग्रीन गार्डन मैरिज होम के पास शुक्रवार रात स्कूटी सवार महिला की बाइक सवार अज्ञात जने सोने की चेन छीन ले गए। अचानक हुई घटना के बाद महिला घर पहुंची और परिजनों को बताया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास की लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं लगा। थाना प्रभारी रामनाथ सिंह ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड निवासी महिला सोनम स्कूटी से करीब आठ बजे घर की तरफ जा रही थी। यहां ग्रीन गार्डन मैरिज होम के पास पीछे से दो अज्ञात बाइक सवार आए और गले में से चेन छीन कर भाग गए। घटना के समय आसपास कोई नहीं था। महिला ने बाद में परिजनों को बताया।

ट्रेंडिंग वीडियो