scriptVasundhara reached the poster, the camp was also active | बीजेपी में घमासान...पोस्टर तक पहुंचीं वसुंधरा, खेमा भी सक्रिय | Patrika News

बीजेपी में घमासान...पोस्टर तक पहुंचीं वसुंधरा, खेमा भी सक्रिय

locationभरतपुरPublished: Nov 22, 2022 11:56:36 am

Submitted by:

Meghshyam Parashar

- चुनावी आहट के साथ बढ़ी सक्रियता

बीजेपी में घमासान...पोस्टर तक पहुंचीं वसुंधरा, खेमा भी सक्रिय
बीजेपी में घमासान...पोस्टर तक पहुंचीं वसुंधरा, खेमा भी सक्रिय
भरतपुर . कांग्रेस के गढ़ बन रहे भरतपुर संभाग में अब भाजपा सेंध लगाने की पूरी जुगत में है। इसकी नसीहत प्रदेश से मिल भी चुकी है। अगले साल होने वाले विस चुनाव से पहले भाजपा को एकसूत्र में बंधने को कहा है। यही वजह है कि पूरे प्रदेश में अब तक उपजते रहे पोस्टर विवाद के बीच अब पूर्वमुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भाजपा के पोस्टरों में छपने लग गईहैं। राजे के पोस्टरों में आने के बाद वसुंधरा खेम भी बैठकों में नजर आ रहा है।
भरतपुर में सोमवार को हुई जिला कार्यसमिति की बैठक से पहले प्रदेश स्तर से पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को साफ निर्देश दिए गए कि बैठक में एकता दिखनी चाहिए। ऐसे में वसुंधरा खेमे के कुछ कार्यकर्ता और पदाधिकारी बैठक में लंबे समय बाद नजर आए, जो अक्सर ऐसी बैठकों से बचते रहे थे। जिले में अब तक भाजपा दो खेमों में नजर आती है। इनमें एक खेमा वसुंधरा राजे का माना जाता है, जबकि दूसरे खेमे का ताल्लुक प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां से बताया जाता है। अब तक इन दो धड़ों में नजर आ रहे कुछ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी अलग-थलग से थे, लेकिन प्रदेश की नसीहत के बाद कुछ एक जाजम पर आने लगे हैं। हालांकि यह पूरी तरह अभी भी एक साथ नजर नहीं आ रहे हैं।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.