script

राजदूत बोले: लोहागढ़ बहुत अच्छा और यहां के लोग भी अच्छे

locationभरतपुरPublished: Oct 18, 2021 01:54:30 pm

Submitted by:

Meghshyam Parashar

-कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स का कार्यक्रम, साइकिल रैली से दिया जागरुकता का संदेश

राजदूत बोले: लोहागढ़ बहुत अच्छा और यहां के लोग भी अच्छे

राजदूत बोले: लोहागढ़ बहुत अच्छा और यहां के लोग भी अच्छे

भरतपुर. कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स जिला शाखा की ओर से हुए कार्यक्रम में विभिन्न देशों से आए राजदूतों ने कहा कि पहली बार भरतपुर आकर मालूम हुआ कि यह शहर भी बहुत अच्छा है। जैसे भारत के अन्य शहरों में जाकर अच्छा लगता है, वैसा ही आभास यहां आकर हुआ है। यहां का इतिहास भी बहुत प्राचीन है। इसकी वीरता के बारे में जाकर भी बहुत प्रसन्नता हुई। राजदूतों ने संगठन के पदाधिकारियों से यहां के पर्यटन, धार्मिक व इतिहास के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम के तहत भरतपुर साइकिल राइडर की एक विशाल साइकिल रैली का आयोजन हुआ। रैली यातायात चौराहे से शुरू हुई। इसके मुख्य अतिथि सीरिया, कंबोडिया, फिजी, टेबोगो, बर्किनाफ़सो सहित कई देशों के राजदूत रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि एडिशनल एसपी वंदिता राणा रहीं। रैली को अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसका प्रमुख उद्देश्य जन-जन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने का संदेश देना था। साइकिल रैली सारस चौराहे होते हुए केवलादेव नेशनल पार्क भ्रमण के साथ समाप्त हुई। केट के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अनुराग गर्ग एवं जिला अध्यक्ष संतोष खंडेलवाल ने सभी साइकिल क्लबों के पदाधिकारियों एवं साइकिलिस्टों को धन्यवाद दिया। साइकिल रैली में भाग लेने वाले साइकिलिस्ट डॉ. जगवीर सिंह, भरतपुर साइकिल क्लब के संस्थापक लोकेश अग्रवाल, संतोष सिंह, विनय मित्र, सुमित अग्रवाल, गौरव जिंदल, योगेश शर्मा, डॉ. अशोक गुप्ता एवं केट के जिला उपाध्यक्ष मनोज तिवारी, जिला महामंत्री सुनील मित्तल, दीपक जैन, रितु गर्ग, अर्चना खंडेलवाल, नेहा मित्तल और संजू तिवारी मौजूद रहे। ज्ञात रहे कि कॉन्फीडरेश्न ऑफ आल इण्डिया ट्रेडर्स (कैट) की ओर से पहली बार भरतपुर में अटल प्रतिभा अवार्ड 2021 का आयोजन किया गया था। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश-विदेशों से नामी हस्तियों के अलावा उद्योगपति व राजदूत आए थे।

ट्रेंडिंग वीडियो