scriptतालाब में तैरता मिला महिला का शव, इलाके में फैली सनसनी | Woman Found Dead in Pond, Gangapur City, Bharatpur | Patrika News

तालाब में तैरता मिला महिला का शव, इलाके में फैली सनसनी

locationभरतपुरPublished: Aug 04, 2018 01:56:37 pm

Submitted by:

dinesh

www.patrika.com/rajasthan-news/

Bharatpur
भरतपुर। बौंली के कोड्रायाई पंचायत के ग्राम धनेसरा के तालाब में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया डूबने से महिला की मौत होना माना जा रहा। संग्दिग्ध हालत मे महिला की मौत होने की सूचना पाकर बौंली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बौंली सीएचसी की मोर्चरी मे रखवाया। मृतका 22 वर्षीय गुल्ली देवी मीना थी जिसके दस माह का एक बच्चा भी है।
घटना की सूचना पाकर पीहर पक्ष भी मौके पर पहुंचा। बौंली थाना पुलिस ने मेडिकल बोर्ड का गठन कर शव का पोस्टमार्टम कराकर शव पीहर पक्ष के सुपुर्द कर दिया। पीहर पक्ष ने मृतका के पति सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज करवाया है। पीडि़त पक्ष का आरोप है कि मृतका का पति दारासिंह व मृतका के सास-ससुर आये दिन दहेज की मांग करते हुए मारपीट करते थे। उसके बाद विगत रात उन्होंने अंगुरी उर्फ गुल्ली की हत्या कर शव तालाब मे फेंक दिया। एफएसएल टीम ने भी घटना स्थल पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाये। एसएचओ चंद्रप्रकाश चौधरी के मुताबिक आइपीसी की धारा 304 बी के तहत दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

वहीं दूसरी ओर… महिला और दो छोटे बच्चों का गला काटकर हत्या गंभीर घायल हालत में मिला पति
धौलपुर में बीती रात दो मासूम बच्चों और उनके साथ सो रही उनकी मां की हत्या कर दी गई। दोनो बच्चों का पिता भी उनके शवों पास अचेत हालात में मिला। आज सवेरे जब इस बारे में लोगों को सूचना मिली तो लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि पिता की सांसे चल रही हैं। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हत्या लूटपाट के लिए हुई है या हत्या के पीछे कोई और कारण है इसका खुलासा पुलिस के लिए पहेली बना हुआ है। मौके पर पहुंची बसेड़ी थाना पुलिस ने बताया कि ककोरा गांव में रहने वाले दशरथ, उसकी पत्नी रिंकी, तीन साल की बेटी और डेढ़ साल का बेटा बीती रात अपने घर मे सोए थे। आज सवेरे चारों खून से सनी हालत में मिले। रिंकी और दोनो बच्चों के गलों को चाकू से काटा गया था। दशरथ के गले पर भी चाकू से काटने के गंभीर निशान मिले हैं। पत्नी और दोनो बच्चों के शवों को पुलिस ने मुर्दाघर में रखवाया है। हत्या किसने और क्यों की है इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने बताया कि परिवार सामान्य आय वर्ग का है। घर से लूटपाट होने जैसे कोई सुराग नहीं मिले हैं। आसपास के लोगों के अनुसार परिवार की किसी से रंजिश भी नहीं बताई जा रही है। ऐसे में इकलौता बचा परिवार का मुखिया दशरथ भी संदेह के घेरे में आ रहा है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है, बातची त करने की स्थिति में आने के बाद ही उसके बयान दर्ज किए जाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो