भरतपुर

एसपी कार्यालय गेट पर महिला ने फिर से डाला कैरोसिन तेल, मचा हड़कम्प

जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के मुख्य गेट के पास अंदर शुक्रवार सुबह एक महिला ने अचानक शरीर पर कैरोसिन तेल छिड़क लिया और आग लगाने का प्रयास किया।

भरतपुरSep 18, 2020 / 09:38 pm

rohit sharma

एसपी कार्यालय गेट पर महिला ने फिर से डाला कैरोसिन तेल, मचा हड़कम्प

भरतपुर. जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के मुख्य गेट के पास अंदर शुक्रवार सुबह एक महिला ने अचानक शरीर पर कैरोसिन तेल छिड़क लिया और आग लगाने का प्रयास किया। लेकिन समय रहते पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया। बाद में उसे पुलिसकर्मी अंदर ले गए और समझाइश की। महिला का आरोप था कि थाना पुलिस उसके मामलों में आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। जबकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला ने तीन केस कर रखे थे एक शख्स के खिलाफ जिसमें दो में एफआर लग चुकी है जबकि तीसरा केस एससी-एसटी सेल सीओ जांच कर रहे हैं। थाना प्रभारी का कहना है कि महिला आरोपित व्यक्ति से ताल्लुकात थे और बाद में संबंध बिगडऩे पर रिपोर्ट दर्ज करा थी। इससे पहले भी महिला कैरोसिन तेल छिड़क चुकी है।

जानकारी के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र की एक महिला सुबह एसपी कार्यालय पहुंची और मुख्य गेट से आगे घुसने के बाद उसने हाथ में लगी बोतल में से स्वयं पर कैरोसिन छिड़क लिया। यह देख गेट के पास खड़े पुलिसकर्मी दौड़ कर मौके पर पहुंचे और आग लगाने से पहले से उसे पकड़ लिया। अचानक घटना से हड़कंप मच गया। बाद में महिला पुलिसकर्मी उसे अंदर ले गई और समझाइश की। घटना के बाद शरीर में जलन होने पर शहर की थाना पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई, जहां पर उसे इलाज के लिए भर्ती कराया है।

महिला पहले भी डाल चुकी है कैरोसिन

उक्त महिला इससे पहले तत्कालीन पुलिस अधीक्षक हैदरअली जैदी के समय भी इसी तरह गेट पर कैरोसिन तेल छिड़क चुकी है। यह घटना 14 अक्टूबर 2019 की है। उस समय भी पुलिस ने समय रहते उसे बचा लिया था। हालांकि, उस वक्त समझाकर छोड़ दिया था। संबंधित इलाके के पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला के तीन केस में से दो में एफआर लग चुकी है। तीसरे केस में अनुसंधान चल रहा है। जिस व्यक्ति पर केस कर रखा है, महिला के उससे बेहतर ताल्लुकात थे और बाद मे झगड़ा होने पर एक-दूसरे पर केस कर दिए थे। महिला संबंधित व्यक्ति पर शोषण करने का आरोप लगा रही है।

Home / Bharatpur / एसपी कार्यालय गेट पर महिला ने फिर से डाला कैरोसिन तेल, मचा हड़कम्प

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.