तीज महोत्सव में थिरकी महिलाएं
भरतपुरPublished: Jul 16, 2023 09:23:42 pm
मानसिक तनाव को कम करने ऐसे कार्यक्रम जरुरी: डॉ. गर्ग


तीज महोत्सव में थिरकी महिलाएं
भरतपुर. राधिका ग्रुप ऑफ भरतपुर की ओर से शहर की सभी महिलाओं के लिए सावन की सौगात के रूप में एक तीज कार्यक्रम रविवार को किया गया। जिसमें शामिल महिलाओं ने सावन एवं हरियाली तीज के गानों पर जमकर नृत्य किया और खूब तालिया बटोगी। कार्यक्रम को लेकर महिलाओं में सुबह से उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंजू सुभाष गर्ग, अतिरिक्त जिला कलक्टर बीना महावर, सहायक कलक्टर भारती भारद्वाज, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी जिज्ञासा साहनी ने गणेश प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। मुख्य अतिथियों का सम्मान किया गया। दिल्ली शहर से आए मेंहदी लगाने वाले कलाकारों की कला को भी सराहा गया। आकर्षक झूले व सेल्फी प्वाइंट ने लोगों में आकर्षण जमाया।
कार्यक्रम का आगाज राधिका ग्रुप की महिलाओं की ओर से डांस की प्रस्तुति के साथ किया गया। शहर की व आस पास की बड़ी संख्या में महिलाओं ने जमकर सावन के गीतों पर ठुमके लगाए। इसके साथ-साथ उनके बीच सावन क्वीन, स्टाइल्ट लेडी, ओल्ड इस गोल्ड व अन्य कंप्टीशन भी महिलाओं में करवाए गए। कार्यक्रम का संचालन आगरा से आई एंकर की ओर से किया गया।
मीडिया प्रभारी शालिनी मित्तल ने बताया की इस कार्यक्रम को करने का उद्देश्य मात्र महिलाओं को एक मंच देना है। जहां वो घर परिवार की जिम्मेदारियों से मुक्त होकर अपने लिए समय निकाले व सावन की इस सौगात का भरपूर आनंद ले। ऐसे कार्यक्रम महिलाओं के लिए होते रहे तो महिलाओं में ऊर्जा का संचार होता है। जब महिलाएं एक्टिव होती है तो समाज व परिवार का भी विकास होता है।
कार्यक्रम समापन राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग, जिला कलक्टर लोक बंधु, जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कछावा, नगर विकास न्यास सचिव, नगर निगम आयुक्त की ओर से विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। मंत्री डॉ. गर्ग ने कहा कि महिलाओं के मानसिक तनाव को कम करने के लिए इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन समय समय पर होना बहुत जरूरी है। क्योंकि एक महिला ही समाज की आधारशिला होती है। मंजू गर्ग ने कहा कि हमारे लिए सबसे गौरव की बात यह है कि महिलाओं का ये प्रोग्राम महिलाओं की ओर से ही इतने बड़े स्तर पर आयोजित किया गया। बीना महावर ने समस्त कार्यकारिणी टीम डिंपल मित्तल, सीमा मित्तल, पारुल, शालिनी मित्तल, आशा अग्रवाल, अंजु मित्तल, सपना डिगिया और पुष्पा अग्रवाल का दुप्पटा पहनाकर सम्मान किया।
........................