scriptमहिलाओं ने जाम लगा किया प्रदर्शन, मंत्री से मुलाकात पर हटी | Women jammed the protest, withdrew on meeting the minister | Patrika News

महिलाओं ने जाम लगा किया प्रदर्शन, मंत्री से मुलाकात पर हटी

locationभरतपुरPublished: Aug 05, 2019 10:26:49 pm

Submitted by:

rohit sharma

कुम्हेर कस्बे में नदबई-डीग मार्ग स्थित पंच सागर कॉलोनी की महिलाओं ने नदबई रोड पर रात में संदिग्ध व्यक्तियों के आने को लेकर विरोध प्रदर्शन करते जाम लगा दिया।

bharatpur

jaam

भरतपुर. कुम्हेर कस्बे में नदबई-डीग मार्ग स्थित पंच सागर कॉलोनी की महिलाओं ने नदबई रोड पर रात में संदिग्ध व्यक्तियों के आने को लेकर विरोध प्रदर्शन करते जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस•ॢर्मयों ने समझाइश की लेकिन वह केबिनेट मंत्री विश्वेन्द्र सिंह को समस्या बताने की जिद पर अड़ी रही। बाद में बिलौठी से गमी में शामिल होकर निकल रहे केबिनेट मंत्री ने महिलाओं को समझाया और अफवाह पर ध्यान नहीं देने की बात कही। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को गश्त व्यवस्था में और सुधार करने के निर्देश दिए।

पंच सागर कॉलोनी निवासी सीमा ने बताया कि रविवार-सोमवार रात कॉलेानी में अज्ञात जनों के आने से लोग दहशत में है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। कॉलोनी की कुमकुम, रजनी, विमलेश, हरदेई समेत अन्य महिलाएं एकत्र हो गई और सड़क पर बैठ गई। इससे यातायात जाम हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश की, जिस पर महिलाओं कुछ देर के लिए हट गई। बाद में केबिनेट मंत्री की गाड़ी आते देख वापस सड़क पर खड़ी हो गई। जिस पर मंत्री ने गाड़ी रोक महिलाओं को समझाया और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की बात कही। थाना प्रभारी रघुवीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए और गश्त बढ़ाने की बात कही।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो