scriptघायल युवक की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाए गंभीर आरोप | Wounded youth dies, relatives charged with doctor over serious charges | Patrika News

घायल युवक की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाए गंभीर आरोप

locationभरतपुरPublished: Jun 14, 2019 12:34:19 pm

Submitted by:

rohit sharma

शहर के कृष्णा नगर स्थित राज न्यूरो ट्रॉमा हॉस्पिटल में गुरुवार दोपहर आठ दिन से भर्ती एक युवक की मौत को लेकर जमकर हंगामा हुआ।

bharatpur

hospital

भरतपुर. शहर के कृष्णा नगर स्थित राज न्यूरो ट्रॉमा हॉस्पिटल में गुरुवार दोपहर आठ दिन से भर्ती एक युवक की मौत को लेकर जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने युवक का शव लेने से इनकार करते हुए डॉक्टर पर लापरवाही व गंभीर अवस्था होने के बाद भी समय पर रैफर नहीं करने का आरोप लगाया। जानकारी के अनुसार विक्रम पुत्र देवेंद्र निवासी चौदह महादेव गली पांच जून की दोपहर नसेनी से गिरकर घायल हो गया था, वह नसेनी से डिस के केबल जोड़ रहा था। घायल को इस हॉस्टिपटल में भर्ती कराया गया। जहां उसके सिर के ऑपरेशन भी किए गए। लेकिन गुरुवार को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया गया। करीब तीन घंटे तक विवाद होता रहा।
इसके बाद सीओ सिटी हवासिंह रायपुरिया, मथुरा गेट एसएचओ, एडिशनल एसपी मुख्यालय आदि मौके पहुंचे, लेकिन परिजनों ने कोई भी बात मानने से इनकार कर दिया। कुछ देर बाद मृतक के परिजन व डॉक्टर के बीच वार्ता हुई। इसमें डॉक्टर ने परिजनों को समझा कर मामला शांत कराया। सीओ सिटी रायपुरिया ने बताया कि खुद व पुलिस को सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर भेजा था, लेकिन कुछ देर बाद ही परिजन शव को लेकर चले गए और मामला खुद ही शांत हो गया। इधर, अस्पताल संचालक डॉ. प्रतीक बंसल ने बताया कि मृतक के परिजनों को भ्रम हो गया था, उनको समझाया तो वे मान गए और शव को लेकर चले गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो