भरतपुर

VIDEO#सांसद के गनमैन की गोली के शिकार युवक की भी मौत

-24 नवंबर को नशे में की थी फायरिंग

भरतपुरDec 02, 2022 / 12:41 pm

Meghshyam Parashar

VIDEO#सांसद के गनमैन की गोली के शिकार युवक की भी मौत

भरतपुर. वैर थाने के गांव उमरैड में भाजपा सांसद रंजीता कोली के गनमैन की ओर से की फायरिंग में घायल अब पड़ोसी महिला के बेटे की भी उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि महिला की उसी दिन मौके पर ही मौत हो गई थी। उल्लेखनीय है कि 24 नवंबर की शाम सांसद रंजीता कोली के गनमैन नितेश ने पत्नी पर शक के चलते गांव उमरैड में मां-बेटे पर फायरिंग कर दी थी। जहां पड़ोसी महिला की मौत हो गई थी, जबकि मृतका के पुत्र को जयपुर रैफर किया गया था। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के कुछ देर बाद ही गनमैन ने बयाना थाने पर सरेंडर कर दिया था। जहां वैर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।
जानकारी के अनुसार 24 नवंबर की शाम पुलिस को गांव उमरैड में आपसी विवाद को लेकर फायरिंग होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची फायरिंग में घायल हुए दो लोगोंं को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। घायल उमरेड निवासी जमुना पत्नी दुर्ग संह व उसके पुत्र साहब सिंह को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर दोनों को भरतपुर रैफर कर दिया था। पीडि़त के देवर हरचंद ने बताया कि गांव उमरैड के नीतेश नामक युवक ने गोली मारी। जो कि सांसद रंजीता कोली का गनमैन है। परिजनों का कहना है कि आरोपी ने सात फायर किए। घायल जमुना देवी की आरबीएम अस्पताल में मौत हो गई थी, जबकि अब पड़ोसी महिला के बेटे की जयपुर में मौत हो गई।
जांच में यह आया सामने

पुलिस की माने तो आरोपी गनमैन शराब के नशे में धुत था। वह सही तरह से जवाब भी नहीं दे पा रहा था। उसे वैर पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया था। बाकी जांच में मामला अवैध संबंधों के शक का आया है। आरोपी नितेश को शक था कि साहब सिंह पुत्र दुर्ग सिंह के चाचा के लड़के के अवैध संबंध उसकी पत्नी के साथ है। इसलिए वह गुस्से में मौके पर पहुंचा। जहां उसने वारदात को अंजाम दिया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.