scriptयहां Corona से रोज 6-7 मौतें और 100-150 नए मरीज, सरकार स्थिति नियंत्रण में बता रही | 6-7 deaths daily in Punjab due to coronavirus latest news | Patrika News

यहां Corona से रोज 6-7 मौतें और 100-150 नए मरीज, सरकार स्थिति नियंत्रण में बता रही

locationभटिंडाPublished: Jul 01, 2020 06:55:52 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

कोरोना के कारण गंभीर रोगियों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। इसके बाद भी सरकार कहती है कि स्थिति नियंत्रण में है।

नियम तोड़ दिल्ली से गांव आया Coronavirus पॉ​जिटिव, यूं खुली पोल, पूरा परिवार हो गया फरार

Corona

चंडीगढ़। पंजाब में कोरोनावायरस से मौतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हालात यह है कि रोजाना 6-7 मौतें हो रही हैं। कोरोना संक्रमण के 100 से 150 नए मरीज मिल रहे हैं। कोरोना के कारण गंभीर रोगियों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। इसके बाद भी सरकार कहती है कि स्थिति नियंत्रण में है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कल ही प्रेसवार्ता कर कोरोना पर नियंत्रण की बात कही है। पंजाब के सेहत मंत्री सरदार बलबीर सिंह सिद्धू भी यही कहते हैं।
नमूनों और मामलों का विवरण
1. अब तक संदिग्ध मामलों की संख्या 301830
2. अब तक पोज़ेटिव पाए गए मरीज़ों की संख्या 5568
3. ठीक हुए मरीज़ों की संख्या 3867
4. सक्रिय मामले 1557
5. मरीज़ों की संख्या जो कि ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं 23
6. मरीज़ जिनकी स्थिति गंभीर है और वैंटिलेटर पर हैं 04
7. कुल मौतें 144

चौबीस घंटे में कोरोना पॉजि़टिव पाए गए मरीज- 150
अमृतसर 7, 1 मामला कोरोना पॉजि़टिव मरीज़ के सम्पर्क का, 2 नए मामले (आईएलआई), 4 नये केस (स्वत: सूचित)
लुधियाना 45, 30 मामले पॉजिटिव मरीज के सम्पर्क के, 6 नये केस (आइएलआइ),1 नया केस(एएनसी),7 नये केस(ओपीडी),1 नया केस (एसएआरआइ)
जालंधर 26, 2 नये केस (अन्तरराज्यीय यात्री) 2 मामले पॉजिटिव मरीज के सम्पर्क के, 4 नये केस
संगरूर 22, 5 नये केस
पटियाला 3, 2 नये केस (अन्तरराज्यीय यात्री) 1 मामला पॉजिटिव मरीज के सम्पर्क का
एसएएस नगर 11 पॉजिटिव मरीज के सम्पर्क के
गुरदासपुर 1 नया केस
पठानकोट 5, 1 नया केस (विदेश से लौटा) 2 नये केस (आइएलआइ),1 मामला पॉजिटिव मरीज के सम्पर्क का, 1 नया केस (हैल्थ वर्कर)
होशियारपुर 4, 2 नये केस(स्वास्थ्य अधिकारी एवं एलटी), 1 नया केस (ओपीडी), 1 मामला पॉजिटिव मरीज के सम्पर्क का
एसबीएस नगर 1 नया केस
फतेहगढ़ साहिब 9, 2 नये केस (विदेश से लौटे) 5 मामले पॉजिटिव मरीज के सम्पर्क के, 1 नया केस (ओपीडी),1 नया केस
रोपड़ 1, नया केस (मुंबई की ट्रेवल हिस्ट्री)
मोगा 7, 6 मामले पॉजिटिव मरीज के सम्पर्क के, 1 नया केस
बठिंडा 2, 1 नया केस (विदेश से लौटा) 1 मामला पॉजिटिव मरीज के सम्पर्क का
कपूरथला 6, 1 नया मामला, 5 मामले पॉजिटिव मरीज के सम्पर्क के
9 कोरोना पॉजि़टिव मामलों के संक्रमण का स्रोत पंजाब से बाहर का है।

चौबीस घंटे में
नए मरीज़ों की संख्या जो ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं -01(अमृतसर)
नए मरीज़ों की संख्या जो वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं -02 (अमृतसर)
ठीक हुए नए मरीज़ों की संख्या- 103 (अमृतसर-18, जालंधर-40,पटियाला-24, एसएएस नगर-4, गुरदासपुर-4, पठानकोट-3, फतेहगढ़ साहिब-9, मानसा-1)
मौत के आए नए मामलों की संख्या -06 (पटियाला-1, लुधियाना-1, जालंधर-1, अमृतसर-3)

कोरोना के पुष्ट मामले
जि़ला, पुष्ट मामले, सक्रिय मामले, ठीक हुए, मौतें
1. अमृतसर 911 129 740 42
2. लुधियाना 840 249 570 21
3. जालंधर 738 306 411 21
4. संगरूर 490 256 221 13
5. पटियाला 329 152 168 9
6. एसएएस नगर 265 66 196 3
7. गुरदासपुर 220 42 174 4
8. पठानकोट 217 39 172 6
9. तरन तारन 194 18 173 3
10. होशियारपुर 178 15 157 6
11. एसबीएस नगर 141 17 123 1
12. मुक्तसर 127 46 81 0
13. फतेहगढ़ साहिब 120 25 95 0
14. फऱीदकोट 106 18 88 0
15. रोपड़ 108 22 85 1
16. मोगा 102 21 79 2
17. फाजि़ल्का 91 20 71 0
18. फिरोज़पुर 96 38 55 3
19. बठिंडा 92 16 74 2
20. कपूरथला 96 25 66 5
21. बरनाला 59 29 28 2
22. मानसा 48 8 40 0
कुल 5568 1557 3867 144
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो