scriptजानवरों की तरह जंजीर से बांध कर रखते थे ससुराल वाले,  तंग आकर भाग आई | Harassment of woman in laws home Social worker saved | Patrika News

जानवरों की तरह जंजीर से बांध कर रखते थे ससुराल वाले,  तंग आकर भाग आई

locationभटिंडाPublished: Aug 07, 2020 03:36:35 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

पता चला तो जबरन वापस ले जाने के लिए आश्रम आ धमके ससुरालिए, हंगामा

Woman

जानवरों की तरह जंजीर से बांध कर रखते थे ससुराल वाले

होशियारपुर (पंजाब)। गुरु नानक सेवा सोसायटी आश्रम लाभ नगर में एक महिला अपने बच्चों के साथ रह रही थी। लाल हुसैन निवासी हरदोखानपुर, गाँव चक्कोवाल शेखें के नंबरदार कुछ अन्य व्यक्तियों को साथ लेकर थाना बुल्लोवाल की पुलिस के साथ उसे लेने पहुंचे। इस संबंध में थाना बुल्लोवाल में 20 जुलाई, 2020 को विवाहिता के लापता होने की ससुराल वालों की ओर से दरख़्वास्त भी दी गई थी। महिला ने जब अपनी दर्दभरी दास्तान सुनाई तो मामला उल्टा पड़ गया। महिला ने ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की तहरीर पुलिस को दी है।
समाजसेवक ने आश्रम में रखी थी महिला

मामले में उस वक्त नया मोड़ आ गया जबकि इस दौरान मौजूद समाजसेवक एसएम सिद्धू और उनके साथ महिला मंडल की महिलाओं ने बताया कि उक्त महिला उन्हें बड़ी ही बुरी हालत में मिली थी। उसके पैर में जंजीर बंधी थी, जिस पर ताला लगा हुआ था। वह और मिट्टी के साथ लथपथ थी। इस पर उन्होंने ही उसे लाभ नगर में गुरु नानक सेवा सोसायटी के आश्रम में छोड़ दिया था जहां वह अब रह रही है। इस दौरान उक्त महिला ने थाना बुल्लोवाल की पुलिस को अपना बयान भी दिया जिस पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Woman
उत्पीड़न से तंग आकर ससुराल से भाग आई

उक्त महिला ने पुलिस को बताया कि उस का नाम नसीमा बेगम है और वह नूरदीन निवासी चक्कोवाल शेखों के साथ विवाहित है। उसके मायके वाले बीजका, डोडा जिला, जम्मू-कश्मीर में रहते हैं। ससुराल परिवार की तरफ से उसको मारपीट कर तंग परेशान और तरह-तरह के जुल्म किये जाते हैं। उसे जानवरों की तरह जंजीर के साथ बाँध कर ताला लगाकर रखा जाता था, जिस कारण वह वहाँ से भाग आई थी। उसने बताया कि ससुराल में उस की ननद और ननदोई मारपीट करते थे। पीडि़ता महिला ने बताया कि विरोध करने पर उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकियां भी दी जाती थीं।
कार्रवाई की मांग

इस संबध में थाना बुल्लोवाल से आए पुलिस कर्मी कुलवंत सिंह को पीड़ित महिला ने लिखित रूप में पति और उसके बहन तथा जीजा के खि़लाफ़ मारपीट करने और प्रताड़ित करने के आरोपों संबधी एक दरख़ास्त भी दी है। उनके खिलाफ़ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है। एएसआई कुलवंत सिंह ने कहा कि उसके पास इस संबंध में लिखित रूप में शिकायत आ गई है। मामले की जांच कर कर दोषियों खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फि़लहाल उक्त महिला ने उनके साथ जाने से इनकार कर दिया। आश्रम में ही रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो