scriptPunjab government not taken decision to open schools from October 15 | राज्य सरकार ने 15 अक्टूबर से स्कूल खोलने का कोई फैसला नहीं लिया | Patrika News

राज्य सरकार ने 15 अक्टूबर से स्कूल खोलने का कोई फैसला नहीं लिया

locationभटिंडाPublished: Oct 07, 2020 09:14:16 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने कहा कि स्कूलों को खोलने सम्बन्धी आखिरी फ़ैसला मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की तरफ से विद्यार्थियों की सुरक्षा सम्बन्धी सभी एहतियात की समीक्षा के बाद लिया जायेगा।

Vijay Inder Singla
पंजाब के शिक्षा मंत्री विजय इंदर सींगला
चंडीगढ़। शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने आज स्पष्ट किया कि पंजाब सरकार की तरफ से स्कूल खोलने सम्बन्धी अभी कोई फ़ैसला नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग ने स्कूलों को खोलने सम्बन्धित गृह विभाग से प्राप्त पत्र के जवाब में अपने सुझाव दिए हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि स्कूलों को खोलने सम्बन्धी आखिरी फ़ैसला मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की तरफ से विद्यार्थियों की सुरक्षा सम्बन्धी सभी एहतियात की समीक्षा के बाद लिया जायेगा।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.