भटिंडा

चंडीगढ़ में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर बनेगा व्यापारिक और व्यावसायिक सेवाओं का केंद्र

डब्ल्यूटीसी चंडीगढ़ आगामी वर्षों में व्यापार और व्यवसाय सेवाओं का केंद्र बिंदु बन कर उभरेगा। चंडीगढ़ क्षमताओं से परिपूर्ण है, निवेश और व्यवसाय के लिए यह संतुलित बाज़ार है। वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की उपस्थिति व्यावसायिक प्रतियोगिता को बढ़ावा देगी और विदेशी व्यावसायों और बहुदेशीय कंपनियों को भी आकार्षित करेगी।

भटिंडाDec 24, 2019 / 06:43 pm

Devkumar Singodiya

चंडीगढ़ में वल्र्ड ट्रेड सेंटर बनेगा व्यापारिक और व्यावसायिक सेवाओं का केंद्र

चंडीगढ़. वर्ल्ड ट्रेड सेंटर एसोसिएशन (डब्ल्यूटीसीए) डब्ल्यूटीसी चंडीगढ़ को व्यापार और व्यवसाय सेवाओं का केंद्र बिंदु बनाया जाएगा। यद्यपि, डब्ल्यूटीसी चंडीगढ़ फेज-एक 2021 में कार्यशील होगा, किंतु अपने एक्सेलरेटर सेन्टर वीसी के जरिए अब तक 300 से अधिक स्टार्टअप खड़े कर दिए हैं। इससे व्यापार और व्यवसाय की सुविधाओं का लाभ मिला है।

एशिया पेसिफिक, वर्ल्ड ट्रेड सेंटर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष स्कॉट वांग ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि डब्ल्यूटीसी चंडीगढ़ आगामी वर्षों में व्यापार और व्यवसाय सेवाओं का केंद्र बिंदु बन कर उभरेगा। चंडीगढ़ क्षमताओं से परिपूर्ण है, निवेश और व्यवसाय के लिए यह बेहद संतुलित बाज़ार है। वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की उपस्थिति इस क्षेत्र की व्यावसायिक प्रतियोगिता को बढ़ावा देगी और फलस्वरूप विदेशी व्यावसायों और बहुदेशीय कंपनियों को भी आकार्षित करेगी।
उन्होंने कहा कि भारत, वर्ल्ड ट्रेड सेंटर एसोसिएशन के लिए सबसे बड़े बाजारों में से है। इस क्षेत्र और आसपास के कृषि प्रधान इलाकों में डब्ल्यूटीसी की और भी शाखाएं खोलने के लिए प्रयासरत हैं जो कि डब्ल्यूटीसी चंडीगढ़ के सहयोग से इस पहल को आगे ले जाएंगी।


खाद्य और कृषि क्षेत्र का स्टार्टअप हब बन गया पंजाब


2020 तक अपनी दो शाखाओं के लिए निर्धारित स्थानों की घोषणा करने की आशा करते हैं। डब्ल्यूटीसी चंडीगढ़ के प्रमुख, कर्नल अरुण कोतवाल ने कहा कि डब्ल्यूटीसी चंडीगढ़ के भौतिक ढांचे का निर्माण सुचारू रूप से चल रहा है और निर्धारित समय तक पूरी हो जाने की पूर्ण संभावना है। वर्ष 2021 तक यहां व्यवसायिक गतिविधियां शुरू होने की उम्मीद है।
उन्होंने बताया कि पंजाब खाद्य और कृषि क्षेत्र के लिए एक स्टार्टअप हब बनकर उभरा है। पंजाब से इसकी नजदीकी के कारण, डब्ल्यूटीसी चंडीगढ़, परंपरागत कृषि विकास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सिंचाई योजना, आदर्श ग्राम योजना जैसी सरकारी पहलों को लाभ उठाते हुए इस क्षेत्र को विकास की ओर अग्रसर करेगा।


हरियाणा की अधिक खबरों के लिए क्लिक करें…
पंजाब की अधिक खबरों के लिए क्लिक करें…
जम्मू कश्मीर की अधिक खबरों के लिए क्लिक करें…

Home / Bhatinda / चंडीगढ़ में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर बनेगा व्यापारिक और व्यावसायिक सेवाओं का केंद्र

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.